logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रायपुर में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर, 6 महीने के बच्चे समेत 13 की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों के भरी वाहन की तेज रफ्तार ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई।

Raipur Road Accident

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

छत्तीसगढ़ के रायपुर में रायपुर-बालोदाबाजार मार्ग पर सरागांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हुई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, एक किशोर और एक 6 महीने का बच्चा शामिल हैं। ये लोग चदौट गांव से चौथिया छट्टी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। घायलों को तुरंत रायपुर के डॉ. बी आरय अबेंडकर मेमोरियल अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रायपुर के पुलिस अधिक्षक लाल उमेद सिंह और कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए सभा जरूरी कदम उठाए हैं। 

 

रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया, 'चटौद गांव से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हादसा हो गया। कुल 13 लोगों की मौत हो गई है। 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।'

 

यह भी पढ़ें: जोधपुर समेत राजस्थान के 3 शहरों में 'रेड अलर्ट', घर में रहने की सलाह

 

चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहा था। इसी दौरान सारागांव के पास उनकी ट्रेलर गाड़ी की टक्कर एक ट्रक से हो गई। इस भीषण टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे और नौ महिलाएं शामिल हैं।

 

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना उन्हें रविवार रात करीब 12 बजे मिली, जिसे क्षेत्रीय विधायक द्वारा साझा किया गया था। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में 11 से 12 लोग घायल हुए हैं। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap