logo

ट्रेंडिंग:

संदिग्ध मौत और मंगेतर के रेप का आरोप, चेतेश्वर पुजारा के साले का मामला क्या है?

पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले जीत पाबरी ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

cheteshwar pujara

चेतेश्वर पुजारा और उनके साले जीत पाबरी। (Photo Credit: PTI/Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के साले जीत रसिकभाई पाबरी ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने राजकोट में अपने घर पर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि जीत अपनी पूर्व मंगेतर की ओर से लगाए गए रेप के आरोपों से परेशान थे। पिछले साल 26 नवंबर को उनकी पूर्व मंगेतर ने रेप का केस दर्ज कराया था। इसके ठीक एक साल बाद उन्होंने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी।


बताया जा रहा है कि जीत काफी लंबे समय से डिप्रेशन में थे। परिजनों का कहना है कि बहुत देर तक जब जीत के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने जाकर चेक किया। जब रूम का दरवाजा खुला तो जीत फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने बताया कि अब तक जीत के सुसाइड करने की वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, परिजन रेप केस से इसे जोड़ रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- हरियाणा: प्रैक्टिस करते हुए सीने पर गिरा पोल, मौके पर नेशनल प्लेयर की मौत

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह सुसाइड करने की खबर मिली थी। राजकोट के एसीपी बीजे चौधरी ने बताया कि हरिहर सोसायटी में जीत का घर था। 


उन्होंने बताया कि 'सुबह करीब 9 बजे सुसाइड की खबर मिली थी। उन्होंने अपने बेडरूम में नायलोन की रस्सी से फांसी लगा ली थी। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।'

 

 

एसीपी चौधरी ने आगे बताया कि 'उन्होंने अपने घर पर आत्महत्या की। उन्होंने पहली मंजिल पर अपने बेडरूम की खिड़की की ग्रिल से रस्सी लटकाई थ।' उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें-- पहले लड़की को मारा, फिर अपना सिर मुंडवा लिया, जलन में हुए मर्डर की कहानी

पूर्व मंगेतर ने लगाए थे रेप के आरोप

जनवरी 2022 में जीत की सगाई हुई थी। उनकी पूर्व मंगेतर ने 26 नवंबर 2024 को उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था।


पूर्व मंगेतर का आरोप था कि जीत ने शादी का झांसा देकर उनके साथ संबंध बनाए थे। आरोप यह भी था कि जीत ने दुष्कर्म के वीडियो बना लिए थे और धमकी देते थे कि अगर किसी से कुछ कहा तो वह वीडियो को वायरल कर देगा।


और पढ़ें