logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'महिला CM, मगर बेटियां सुरक्षित नहीं', BJP ने TMC को कैसे घेरा?

कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म मामले में गठित बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग टीम सोमवार को कोलकाता पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने पुलिस कमिश्रर से मुलाकात की और केस की जानकारी हासिल की।

Kolkata News.

कोलकाता पहुंची बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग टीम। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

पश्चिम बंगाल के एक लॉ कॉलेज में सामूहिक दुष्कर्म मामले में गठित भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम सोमवार को कोलकाता पहुंची। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सांसद बिप्लब देब ने कहा, 'पश्चिम बंगाल को एक महिला मुख्यमंत्री चला रही हैं। बावजूद इसके प्रदेश के कॉलेजों और मेडिकल कॉलेजों में एक के बाद एक भयावह घटनाएं देखने को मिल रही हैं। पश्चिम बंगाल में महिलाएं, यहां तक ​​कि कानून की छात्रा भी सुरक्षित नहीं है।'

 

कोलकाता पहुंचे भाजपा के चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह, मीनाक्षी लेखी, सांसद बिप्लब कुमार देब और मनन कुमार मिश्रा शामिल हैं। बिप्लब देव का आरोप है कि टीम को दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज जाने और मुख्य सचिव से मुलाकात करने की अनुमति नहीं मिली। टीम एक रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजेगी। 

 

यह भी पढ़ें: मणिपुर में महिला समेत 4 की गोली मारकर हत्या, किसने ली जिम्मेदारी?

'कानून व्यवस्था ध्वस्त हो रही'

सतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीम का गठन किया है। भाजपा का प्रत्येक सदस्य और देश का हर जागरुक नागरिक पश्चिम बंगाल की बहन और बेटियों के साथ खड़ा है। लॉ कॉलेज में हुई घटना से हम चिंतित, स्तब्ध, आक्रोशित और बहुत व्यथित हैं। पश्चिम बंगाल में यह सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि एक पैटर्न बन रहा है। पिछले साल आरजी कॉलेज में क्या घटना घटी थी? इससे लगता है कि एक विशेष पैटर्न बन रहा है और कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो रही है।

 

 

पूरी भाजपा पीड़ितों के साथ खड़ी

सतपाल सिंह ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। ऐसे बहुत सारे केस हैं। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के बहुत से मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। आंकड़ों में दिखाया जाएगा कि पश्चिम बंगाल आगे है, जब एफआईआर ही दर्ज नहीं होती। कितनी महिलाएं हैं जो अत्याचार से पीड़ित हैं। यह बड़े दुख की बात है। पूरी बीजेपी पीड़ितों के साथ खड़ी है। 

 

यह भी पढ़ें: तेलंगाना: फार्मा कंपनी में हुआ जोरदार धमाका, 12 की मौत, 34 घायल

 

पुलिस कमिश्नर से मिली टीम

सतपाल सिंह ने आगे कहा कि आज हमारी पूरी टीम कोलकाता के पुलिस कमिश्नर से मिली। उन्होंने जांच और गिरफ्तार लोगों के बारे में बताया। कमिश्नर ने कठोर से कठोर सजा दिलवाने का आश्वासन दिया। सतपाल सिंह ने जानकारी दी कि उनकी टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची लेकिन गेट के पास ही बैठकर वाइस प्रिंसिपल से बात की और जानने की कोशिश की कॉलेज कैसे चल रहा है? सतपाल सिंह ने सवाल किया कि जिस व्यक्ति के खिलाफ चार केस पहले से थे तो उसे लॉ कॉलेज के अंदर नियुक्ति किसने दी? गवर्निंग बॉडी का प्रेसिडेंट कौन हैं? उन्होंने कहा कि कोलकाता की बेटी पूरे देश की बेटी है। हम चाहते हैं कि परिवार को न्याय, महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिले। 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap