logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कटिहार में भीषण दुर्घटना, पूर्णिया से भागलपुर जा रही बस की पिकअप से हुई टक्कर

बिहार के कटिहार में बस और पिकअप वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बिहार के कटिहार जिले में एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई है। बस और पिकअप वैन की इस जोरदार टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 

खबर के मुताबिक दुर्घटना एनएच-31 पर बरगड़ा चौक  के पास मुसहरी चौक के नजदीक हुई। हादसा इतना भयंकर था कि इसकी चपेट में आई दो मोटर साइकिलों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि बस पू से भागलपुर जा रही थी और बस का ड्राइवर नशे की हालत में था। रास्ते में उसने पहले भी एक-दो जगह टक्कर मार दी थी। जैसे ही बस दातपुर मुसहरी चौक के पास पहुंची, सामने से आ रही पिकअप वैन से उसकी जोरदार सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि पास से गुजर रही दो बाइकें भी इस हादसे की चपेट में आ गईं।

 

यह भी पढ़ें: अचानक Ferrari की ब्रेक फेल और स्टीयरिंग लॉक हुई; डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत

 

टक्कर के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर फैलते ही लोगों के होश उड़ गए। 

पुलिस ने क्या कहा?

कटिहार पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी के पास बस और पिकअप वैन की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे में घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।


वर्तमान में घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में हुई थी दुर्घटना में मौत, अब परिवार को मिलेगा 262 करोड़ का मुआवजा

पहले मोटर साइकिल को मारी टक्कर

स्थानीय लोगों के मुताबिक बस ने पहले दो मोटर साइकिलों को टक्कर मारी इसके बाद पिकअप को भी टक्कर मार दी। बस की टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

 

Related Topic:#Accident

और पढ़ें