logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमृता फडणवीस ने क्यों छोड़ी एक्सिस बैंक की नौकरी? खुद ही बता दी पूरी वजह

अमृता फडणवीस ने मुख्यमंत्री की पत्नी के रूप में अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों और संगीत को समय देने के लिए एक्सिस बैंक से इस्तीफा दे दिया है।

Amruta Fadnavis, Photo Credit: Social Media

अमृता फडणवीस, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक्सिस बैंक की नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने बैंक के 'वाइस प्रेसिडेंट' पद से इस्तीफा दे दिया है।  इस्तीफे के साथ ही उन्होंने बैंकिंग के अपने 21 साल पुराने करियर को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है। 

 

अमृता ने नौकरी छोड़ते समय अपने बैंक और साथ काम करने वाले लोगों को याद किया। उन्होंने एक्सिस बैंक और अपने साथियों को दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि इस बैंक ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है और यहां बिताया हुआ समय उनके लिए बहुत यादगार रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी नियमित जमानत

 

अमृता फडणवीस ने बताया कि उनके पति देवेंद्र फडणवीस अब फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस वजह से उन पर सामाजिक जिम्मेदारियां बहुत बढ़ गई हैं। उन्हें अब सरकारी और सामाजिक कामों में ज्यादा समय देना पड़ता है, इसलिए वह अब अपनी फुल-टाइम नौकरी जारी नहीं रख सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट में क्या खराब हो गया था जो फ्लाइट ही नहीं उड़ पा रही थी?

कैसे शुरू हुआ अमृता का बैंकिंग करियर?

अमृता का जन्म 1979 में नागपुर में हुआ। उन्होंने साल 2003 में बैंक में एक मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में काम शुरू किया था। इसी बीच साल 2005 में उनकी शादी देवेंद्र फडणवीस से हुई। शादी के बाद भी उन्होंने मेहनत जारी रखी और करीब 21 साल तक बैंक में काम करने के बाद वह वाइस प्रेसिडेंट के पद तक पहुंचीं। अब वह अपना पूरा समय समाज सेवा और गायन के क्षेत्र में देना चाहती हैं। वे चाहती हैं कि वह गांव की महिलाओं और बच्चों की पढ़ाई के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करें। 


और पढ़ें