logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अल्मोड़ा में सड़क से फिसली बस, खाई में गिरी, 7 की मौत

अल्मोड़ा हादसे में घायल लोगों को रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SDRF की टीम मौके पर पहुंची है।

Almora

Almora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के भिकियासैण क्षेत्र में विनायक के पास एक बस के मंगलवार को खाई में गिर जाने से उसमें सवार सात व्यक्तियों की मौत हो गई, वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों को लेकर अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से नैनीताल जिले के रामनगर जा रही बस भिकियासैंण से छह किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

देवेंद्र पिंचा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंची तथा बचाव और राहत कार्य चलाया। पुलिस ने कहा है कि बताया कि दुर्घटना में छह व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। उन्होंने बताया कि हादसे में ड्राइवर सहित 12 लोग घायल हो गए जिन्हें खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: BJP की सरकार बनी तो बंद हो जाएंगी ममता सरकार की योजनाएं? अमित शाह ने बताया प्लान

हादसे के वक्त 19 लोग थे सवार

हादसे के वक्त बस में 18-19 यात्री सवार थे। मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ईश्वर से हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति तथा उनके शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन ने नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे बड़े अस्पतालों में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कुत्ते गिनने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगी या नहीं? भिड़ गए AAP-BJP

पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में एक बस हादसे में लोगों की मौत होने पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे में लोगों की मौत होना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

Related Topic:#Uttarakhand News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap