logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे से टकराया विमान का पिछला हिस्सा

एयर इंडिया के एक विमान का पिछला हिस्सा बेंगलुरु एयरपोर्ट के रनवे से टकरा गया। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। एयर इंडिया मामले की विस्तृत जांच करेगा।

Air India

एयर इंडिया विमान की फाइल फोटो।

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गुरुवार सुबह एयर इंडिया के एक विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग के वक्त रनवे से टकरा गया।  उस वक्त विमान पर 181 यात्री सवार थे। सभी यात्री सही सलामत हैं। हादसे के बाद एयर इंडिया ने विमान को ऑपरेशन से बाहर कर दिया। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। एयर लाइन ने यात्रियों की हुई असुविधा पर खेद जताया।

 

यह फ्लाइट दिल्ली से मुंबई के बीच फ्लाइट एआई 2651 के तहत संचालित हो रही थी। विमान की पहचान एयर इंडिया के छोटे ए 321 विमान के तौर पर हुई है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि लैंडिंग के वक्त विमान के पिछले हिस्से में टक्कर जैसा कुछ महसूस हुआ। हालांकि विमान सुरक्षित तरीके से उतरा। सभी यात्री और चालक दल भी सामान्य तरीके से ही विमान से उतरे। 

 

यह भी पढ़ें: सास का अंतिम संस्कार करने पहुंचा दामाद, नदी में उतरा तो मगरमच्छ खींच ले गया

बेंगलुरु से दिल्ली आने वाली फ्लाइट कैंसिल

प्रवक्ता ने आगे कहा कि विमान की विस्तृत जांच की जाएगी। उसे परिचालन से बाहर कर दिया गया है। संबंधित नियामक प्राधिकरणों तालमेल करके प्रक्रिया के मुताबिक घटना की जांच की जाएगी। वहीं बेंगलुरु से दिल्ली आने वाली फ्लाइट एआई 2652 को रद्द कर दिया गया है। यात्रियों को जल्द वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान की जा रही है। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि बेंगलुरु में उनकी ग्राउंड टीम सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रही हैं। 

 

यह भी पढ़ें: बक्से में मिली थी लाश, प्रेमी से बात करने पर बाप ने ही की थी बेटी की हत्या

क्या कंपन की वजह से टकराया विमान का पिछला हिस्सा?

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एयरपोर्ट के नजदीक पहुंचने पर विमान में कंपन महसूस हुआ। पायलट ने हवा में चक्कर लगाने का निर्णय लिया, ताकि विमान को स्थिर किया जा सके। इसी वक्त विमान का पिछला हिस्सा रनवे से छू गया। बताया जा रहा है कि पास में ही एक बड़े विमान के उड़ने के कारण एयर इंडिया विमान में कंपन महसूस हुआ। हालांकि इस विमान के बारे में कुछ खास जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

Related Topic:#Bengaluru news

और पढ़ें