logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'दिल्ली आकर मिलो...', अमित शाह के नाम पर AAP सांसद को आया फोन, क्या जवाब मिला?

आम आदमी पार्टी के सांसद राज कुमार चब्बेवाल के पास गृह मंत्री अमित शाह के नाम से फर्जी कॉल आई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

Raj Kumar Chabbewal

राज कुमार चब्बेवाल और अमित शाह।

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पंजाब के होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद हैं राज कुमार चब्बेवाल। शुक्रवार (8 मई) यानी कि आज उनका जन्मदिन है। उनके चाहने वाले आज उनको बधाई संदेश दे रहे हैं। कई मिलकर तो कई फोन कॉल के माध्यम से चब्बेवाल को जन्मदिन मुबारकबाद बोल रहे हैं। 

 

इसी बीच उनके पास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से फर्जी कॉल आई। पहले तो उन्हें यह कॉल शाह की लगी लेकिन बाद में उन्हें जब शक हुआ तो 'आप' सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शिकायत दी है।

 

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी ही होंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, BJP ने कर दिया एलान

शिकायत के बाद जांच शुरू

सांसद की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी गई है। राज कुमार चब्बेवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह उनसे बात करना चाहते हैं। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने फोन पर खुद को अमित शाह बताते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और पूछा कि वह इस समय कहां हैं।

 

 

 

'दिल्ली आकर मिलने को कहा गया'

चब्बरवाल ने बताया कि कॉल करने वाले ने जन्मदिन की बधाई देते हुए पूछा कि आज आप कहां हैं? इसपर उन्होंने बताया कि वह होशियारपुर में हैं। आप सांसद ने बताया, 'उन्होंने मुझसे यह भी कहा कि जब भी मैं दिल्ली आऊं, तो उनसे जरूर मिलूं। मैंने कहा, ठीक है, सर, थैंक यू।'

 

यह भी पढ़ें: 'निदा खान की मदद कर रही है AIMIM', शिवसेना का सनसनीखेज आरोप

होशियारपुर के SSP से शिकायत

उन्होंने कहा, 'मुझे वह कॉल थोड़ी अजीब लगी। पहली बात तो यह कि जब भी मुझे किसी संबंधित मंत्रालय से कॉल आता है तो आम तौर पर वे लैंडलाइन पर आते हैं। दूसरी बात, आवाज गृह मंत्री की नहीं लग रही थी। इसलिए, मैंने अपने होशियारपुर के SSP से इस कॉल की जांच करने और उसके अनुसार सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।'

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी जांच के जरिए कॉल करने वाले शख्स और नंबर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें