logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक महिला को सांप ने 21 बार काटा? परिवार के दावे से मची खलबली

UP के प्रतापगढ़ में एक महिला को सांप ने काट लिया है। उसके परिवार का दावा है कि पिछले 6 साल में महिला को 21 बार सांप काट चुके हैं।

ai generated image

प्रतीकात्मक फोटो, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को पिछले छह वर्षों में कथित तौर पर 21वीं बार सांप ने डस लिया। ताजा घटना रविवार सुबह की है, जब महिला खेत में बकरियां देखने गई थी। परिजन का दावा है कि इससे पहले भी उसे 20 बार सांप डस चुके हैं जबकि तीन बार सांपों के जोड़े ने हमला किया है।


मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के जुगई का पुरवा गांव का है। गांव निवासी सूरजकली रविवार सुबह खेत की ओर बकरियां देखने गई थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। परिजन के अनुसार, मौके पर दो सांप मौजूद थे और दोनों ने उनके पैरों पर काट लिया। इसके बाद सूरजकली बेहोश होकर खेत में गिर गईं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में निकले। खेत में अचेत अवस्था में मिलने पर उन्हें तत्काल रायबरेली जिले के सलोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: 8 हजार कर्ज देकर 111 करोड़ मांग रहा सूदखोर, महिला पहुंची DM के पास

बेटे का दावा- मां को पहले भी 20 बार डस चुके हैं सांप

महिला के बेटे राम विशाल ने बताया कि उनकी मां को पिछले छह वर्षों में यह 21वीं बार सांप ने काटा है। उनका दावा है कि तीन बार नाग-नागिन के जोड़े ने हमला किया, जबकि अन्य घटनाओं में अलग-अलग सांपों ने डसा था। राम विशाल के अनुसार, इस बार भी सांपों के जोड़े ने महिला के दोनों पैरों के अंगूठों पर काटा। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने एक सांप को लाठी से भगाने की कोशिश की थी, जिसके बाद हमला हुआ।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में खेल रहे बच्चे पर गिरा गेट, दबकर चली गई जान; लापरवाही आई सामने

गांव में चर्चा का विषय बनी घटना

एक ही महिला को बार-बार सांप द्वारा डसे जाने की घटना गांव और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीण भी इस दावे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि अब तक इस बात की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है कि महिला को वास्तव में पिछले वर्षों में कितनी बार सांप ने डसा था।

 

यह भी पढ़ें: स्विमिंग पूल में 10 फीट की ऊंचाई से कूदा युवक, फर्श से टकराया सिर, मौत हो गई

डॉक्टर बोले- हालत स्थिर, पुराने मामलों की जानकारी नहीं

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. वैभव शुक्ला ने बताया कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि परिजन महिला को पहले भी 20 बार सांप द्वारा डसे जाने की बात बता रहे हैं, लेकिन अस्पताल के पास ऐसे पुराने मामलों का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। फिलहाल चिकित्सकीय टीम महिला की निगरानी कर रही है।

 

चिकित्सकों का कहना है कि किसी व्यक्ति को अलग-अलग समय पर कई बार सांप काट सकता है लेकिन 21 बार डसे जाने का दावा असामान्य है। ऐसे में परिजन के दावे की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें