logo

ट्रेंडिंग:

मणिपुर में 200 किलो का देसी रॉकेट मिला, दो उग्रवादी भी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 200 किलो वजनी देसी रॉकेट बरामद किया है। इसके अलावा इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

Manipur News.

पुलिस ने बरामद किया देसी रॉकेट। (Photo Credit: @manipur_police)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने एक देसी रॉकेट बरामद किया है। इसक वजन करीब 200 किलोग्राम है। मणिपुर के चुराचंदपुर जिले के एस लोनफाई और तुईकोंग गांव के बीच यह विस्फोटक सामग्री रॉकेट के साथ मिली है। पुलिस के मुताबिक यह 9 फुट लंबा देसी रॉकेट है। पिछले साल नवंबर महीने में भी चुराचांदपुर जिले में चार देसी रॉकेट मिले थे। 2024 के सितंबर महीने में बिष्णुपुर जिले में कुकी उग्रवादियों के रॉकेट हमले में एक बुजुर्ग की जान गई थी। पांच अन्य घायल हुए थे।
 
एक अन्य मामले में सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के मुताबिक प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के एक स्वयंभू 'मेजर' को मंगलवार को इंफाल पश्चिम के नगैरंगबाम ताओखोंग इलाके से पकड़ा गया है।

 

यह भी पढ़ें: IPS सुसाइड केस: पत्नी ने CM से की शिकायत, किस पर क्या आरोप लगे?

 

मणिपुर पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार को इंफाल पूर्व जिले के अराप्ती से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। वह जबरन वसूली और अपहरण में संलिप्त था। इसके अलावा प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़ा था। सुरक्षा बलों ने उसके आवास से उसे दबोचा है।


और पढ़ें