logo

ट्रेंडिंग:

WPL 2026 के पहले मैच में MI और RCB की टक्कर, मोबाईल पर ऐसे देखें लाइव

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच WPL 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। पढ़िए कहां देख सकते हैं लाइव।

Smriti Mandhana Harmanpreet Kaur WPL

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर, Photo Credit: WPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन की शुरुआत आज (9 जनवरी) से हो रही है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर हाल ही में भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप का खिताबी सूखा खत्म किया था।

 

मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी स्मृति मंधाना कर रही हैं। MI डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। वहीं RCB ने WPL 2024 का खिताब जीता था। WPL के अब तक हुए 3 सीजन में यही दोनों टीमें चैंपियन रही हैं। आइए WPL 2026 के पहले मैच से जुड़ी सारी जानकारियां जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: पांच मैचों वाली T20 सीरीज से बाहर हुए तिलक वर्मा, क्या खेल पाएंगे T20 वर्ल्ड कप

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया, लोग बोले- कोहली से भी पतले हो गए

  • MI vs RCB का मैच कितने बजे शुरू होगा?

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। इससे आधे घंटे पहले टॉस का सिक्का उछलेगा।

  • MI vs RCB का मैच लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला WPL 2026 का ओपनर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

  • MI vs RCB का मैच मोबाईल पर कहां देखें?

इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार और उसकी वेबसाइट पर होगी। मोबाईल में मैच का लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

MI - जी कमलिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सायका इशाक

 

RCB - स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, डी हेमलता/गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्रकर/सयाली सतघरे, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल

Related Topic:#WPL 2026#MI#RCB

और पढ़ें