logo

ट्रेंडिंग:

अनुष्का शर्मा ही नहीं, ये 4 अनजान खिलाड़ी भी WPL में मचाएंगी धमाल

मध्य प्रदेश की अनुष्का शर्मा ने विमेंस प्रीमियर लीग के अपने पहले ही मैच में 44 रन की आतिशी पारी खेली। उन 4 युवा खिलाड़ियों के बार में जानिए, जो अनुष्का की तरह WPL 2026 में अपनी छाप छोड़ सकती है।

Anushka Sharma WPL Cricketer

बैटिंग करतीं अनुष्का शर्मा, Photo Credit: Gujarat Giants/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के दूसरे दिन अनुष्का शर्मा ने अपने बल्ले से गदर काट दिया। WPL में डेब्यू कर रहीं अनुष्का ने गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंद में 7 चौकों की मदद से 44 रन जड़ दिए। उन्होंने कप्तान ऐश्ली गार्डनर के साथ तीसरे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की, जिससे गुजरात जायंट्स को बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिला।

 

टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए और यूपी वॉरियर्स को 197/8 के स्कोर पर रोक 10 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मध्य प्रदेश से आने वाली अनुष्का WPL के अपने पहले ही मैच में आतिशी बल्लेबाजी कर सुर्खियों में आ गई हैं। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की फैन अनुष्का ने घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के बूते WPL तक का सफर तय किया है। उन्हें इस सीजन के लिए हुए प्लेयर ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा था।

 

ऑक्शन में वह सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी रही थीं। अनुष्का ने अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखाते हुए साबित किया कि क्यों उनके ऊपर गुजरात जायंट्स ने दांव खेला था। अनुष्का की तरह ही 4 और नए नाम हैं, जो मौका मिलने पर अपनी छाप छोड़ सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका में मैच के बीच लगी आग, स्टेडियम से भागे दर्शक

गोंगडी तृषा

19 साल की गोंगडी तृषा यूपी वॉरियर्स की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने पिछले साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में 7 मैचों में 77.25 की औसत और 147.14 के स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए थे और टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था। तृषा ने इस टूर्नामेंट में शतक भी जड़ा था। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था।

दिव्या यादव 

16 साल की दिव्या यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। दिव्या 2023 में सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अंडर-19 वनडे चैंपियनशिप में हरियाणा के लिए खेलते हुए त्रिपुरा के खिलाफ 125 गेंद में 213 रन ठोके थे। दिव्या अपनी पावर हिटिंग के लिए जानी जाती हैं।

 

यह भी पढ़ें: 4 साल के बच्चे की तरह... डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तानी बॉलर के ऐक्शन पर उठाए सवाल

मिली इलिंगवर्थ

ऑस्ट्रेलिया की मिली इलिंगवर्थ को मुंबई इंडियंस ने नीलामी के त्वरित राउंड में खरीदा था। 20 साल की इलिंगवर्थ ने कम ही उम्र में अपनी तेज रफ्तार से पहचान बनाई है। वह आसानी से 115 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल सकती हैं। उन्होंने हाल ही में विमेंस बिग बैश लीग में 19 रन देकर 3 विकेट झटके थे।

गौतमी नाइक

घरेलू क्रिकेट में निरंतर पसीना बहाने के बाद गौतमी नाइक को WPL में मौका मिला है। 27 साल की गौतमी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम में हैं। वह विमेंस महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) में स्मृति मंधाना के साथ ओपनिंग कर चुकी हैं। गौतमी को RCB के राडार पर थीं और इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।


और पढ़ें