logo

ट्रेंडिंग:

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेडल टैली में कैसे पिछड़ गया भारत?

नई दिल्ली में हुई वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने 22 मेडल जीते। इस चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का यह रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन रहा लेकिन फिर उसे 10वें स्थान पर रहना पड़ा।

Navdeep Singh Javelin Thrower

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के F41 कैटेगरी में जैवलिन थ्रो करते भारत के नवदीप सिंह। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के आखिरी दिन भारत 5 स्थान फिसलकर 10वें पायदान पर पहुंच गया। देश की राजधानी नई दिल्ली में 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित हुई इस चैंपियनशिप में ब्राजील ने टॉप किया। उसने 15 गोल्ड समेत कुल 44 मेडल जीते। चीन 55 मेडल के साथ दूसरे नंबर पर रहा। उसके खाते में 13 गोल्ड थे, जिसके चलते उसे ब्राजील से नीचे रहना पड़ा।

 

चैंपियनशिप खत्म होने से एक दिन पहले तक भारत संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर था। उसके पास 6 गोल्ड थे। कोलंबिया, ग्रेट ब्रिटेन, नीदरलैंड्स, इटली, स्विट्जरलैंड और थाईलैंड के खाते में 6-6 गोल्ड थे। यानी ये सभी देश भारत के साथ पांचवें स्थान पर थे। मगर आखिरी दिन कहानी बदल गई। भारत ने 4 मेडल जीते लेकिन उसे 10वें पायदान पर रहना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: नाकामुरा ने गुकेश के 'Kingको क्यों फेंका? यह है असली कहानी

मेडल के हिसाब से सफल रहा अभियान

भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में कुल 22 मेडल (6 गोल्ड, 9 सिल्वर, 7 ब्रॉन्ज) जीते। मेडल के हिसाब से उसका यह सबसे सफल अभियान रहा। हालांकि मेडल टैली के हिसाब से देखें तो भारत को निराशा हाथ लगी। जापान के कोब में हुए पिछले एडिशन में भारत ने 17 मेडल जीतकर छठे स्थान पर फिनिश किया था।

 

इस चैंपियनशिप में भारत के 73 एथलीट्स ने भाग लिया, जिसमें 54 पुरुष और 19 महिला शामिल थे। भारतीय पैरा एथलीट्स ने इस एडिशन में 30 पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन किए। वहीं सुमित अंतिल, शैलेश कुमार और रिंकू हुड्डा ने चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाए।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले सिमरन और निषाद ने कौन हैं?

 

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 मेडल टैली।

मेडल टैली में कैसे पिछड़ गया भारत?

टॉप-5 में पहुंचने की रेस में सबसे बड़ी छलांग ईरान ने लगाई। उसने आखिरी दिन 3 गोल्ड जीते और तीसरे स्थान पर फिनिश किया। पोलैंड भी 3 गोल्ड जीतकर पांचवें स्थान पर पहुंचा। दूसरी ओर नीदरलैंड्स ने दो गोल्ड जीते और चौथे स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया। वहीं कोलंबिया, ग्रेट ब्रिटेन और इटली ने एक-एक गोल्ड मेडल जीतकर भारत को 10वें स्थान पर धकेल दिया।

 

भारत को F41 कैटेगरी में जैवलिन थ्रोअर नवदीप सिंह से गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन वह 45.46 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर ही अपने नाम कर पाए। नवदीप ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में 47.32 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल जीता था। यहां वह ईरान के सादेघ बेत सयाह से पिछड़ गए। हाई जम्पर प्रदीप कुमार ने भी निराश किया। अगर नवदीप और प्रदीप दोनों गोल्ड जीतने में कामयाब रहते तो, भारत चौथे स्थान पर फिनिश कर सकता था, जो वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उसका बेस्ट प्रदर्शन होता लेकिन ऐसा नहीं हो सका।


और पढ़ें