logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 में एक ही बार होगी CSK-RCB की टक्कर, ऐसा क्यों? समझिए BCCI का नियम

IPL के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच दो बार नहीं बल्कि एक ही बार भिड़ंत होगी। समझिए ऐसा क्यों हो रहा है।

RCB vs CSK

विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के दूसरे फेज का शेड्यूल गुरुवार (26 मार्च) को जारी कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले 12 अप्रैल तक का ही शेड्यूल जारी किया था। 28 मार्च से 12 अप्रैल के बीच 20 मैच खेले जाने जाने थे। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद अब पूरे लीग स्टेज का शेड्यूल आ गया है। दूसरे फेज में 13 अप्रैल से 24 मई के बीच देश के 12 वेन्यू पर कुल 50 मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ की तारीख और वेन्यू की घोषणा बाद में होगी।

 

IPL इतिहास की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) लीग स्टेज में दो बार आमने-सामने होगी। MI को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भी दो बार भिड़ना है। वहीं CSK और RCB की भिड़ंत एक ही बार होगी। पिछले दो सीजन में इन दोनों टीमों की दो-दो बार टक्कर हुई थी। मगर इस बार CSK-RCB के बीच एक ही मैच खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का होम शेड्यूल जारी, एम चिन्नास्वामी में भी होगा इंटरनेशनल मैच

CSK-RCB क्यों एक ही बार भिड़ेगी?

CSK और RCB के बीच हुए हालिया मैच हाई-वोल्टेज रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक ही मैच रखना, फैंस को थोड़ा निराश कर सकता है। यह IPL के एक फॉर्मुले में बदलाव के कारण हुआ है। दरअसल, टीमों को पुराने फॉर्मूले के तहत ही खिताबों की संख्या के आधार पर दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में CSK (5), कोलकाता नाइट राइडर्स (3), राजस्थान रॉयल्स (1), RCB (1) और पंजाब किंग्स को रखा गया है। वहीं ग्रुप B में MI (5), सनराइजर्स हैदराबाद (1), गुजरात टाइटंस (1), दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को जगह मिली है।

 

पिछले तीन साल से एक ग्रुप में रहने वाली टीमें आपस में दो बार और दूसरे ग्रुप की हर टीम से एक-एक बार भिड़ती थीं लेकिन IPL 2026 के लिए इस फॉर्मेट को बदल दिया गया है। अब एक ग्रुप की टीमें आपस में एक बार और दूसरे ग्रुप की टीमों से दो-दो बार टकराएंगी। इसी कारण CSK और RCB की टक्कर एक ही बार होगी, क्योंकि दोनों एक ही ग्रुप में हैं।

 

यह भी पढ़ें: 18 सीजन, 8 टीमें बनीं चैंपियन, CSK-MI सबसे सफल... देखिए IPL विनर लिस्ट

कब है CSK vs RCB मैच?

IPL 2026 में CSK और RCB का हाई-वोल्टेज मुकाबला 5 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वैसो तो CSK का RCB के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है लेकिन वह पिछले तीन मैचों से इस टीम को नहीं हरा पाई है। वहीं एम चिन्नास्वामी में CSK को RCB के हाथों लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस बार CSK पर अतिरिक्त दबाव होगा।


और पढ़ें