logo

ट्रेंडिंग:

28 गेंद में शतक, ऑक्शन में किसी ने नहीं पूछा, अब IPL में छा गए उर्विल

उर्विल पटेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू करते हुए 11 गेंद में 31 रन की विस्फोटक पारी खेली। घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलने वाला यह विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल 2025 में अनसोल्ड रहा था।

Urvil Patel IPL 2025

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शॉट खेलते उर्विल पटेल। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए बीच सीजन में जुड़े खिलाड़ी वरदान साबित हो रहे हैं। आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस के बाद अब उर्विल पटेल ने CSK के लिए कमाल किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डंस में आईपीएल डेब्यू करते हुए इस 26 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी दूसरी ही गेंद पर छक्के के साथ खाता खोला। 170 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी CSK की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। आयुष म्हात्रे पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद क्रीज पर आए उर्विल ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी। 

 

उन्होंने दूसरे ओवर में मोईन अली का स्वागत छक्के के साथ किया और फिर इसके बाद की अगली दो गेंद पर चौका और छक्का जड़ा। उर्विल 7 गेंद में ही 24 रन पर पहुंच गए थे। अगले ओवर में उन्होंने हर्षित राणा के खिलाफ झन्नाटेदार छक्का लगाया। इसके बाद वह फिर से बड़े शॉट के लिए गए लेकिन इस बार बल्ले और गेंद का अच्छा संपर्क नहीं हुआ और शॉर्ट थर्ड पर वरुण चक्रवर्ती के हाथों में उनकी विस्फोटक पारी समाप्त हुई। उर्विल ने 11 गेंद में 281.81 के स्ट्राइक रेट 31 रन ठोके, जिसमें 1 चौका और 4 छक्के शामिल रहे।

 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, वनडे खेलना जारी रखेंगे

 

 

मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे उर्विल

 

घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलने वाले उर्विल पटेल के लिए आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। ऑक्शन के दो दिन बाद ही उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ महज 28 गेंद में शतक जड़ दिया था। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। एक सप्ताह के अंदर ही उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। उर्विल ने इस बार 36 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने 40 गेंद के अंदर दो टी20 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने की उपलब्धि हासिल की थी।

 

यह भी पढ़ें: मां-बाप चाहते थे पढ़े, बेटा बना क्रिकेटर, IPL में डेब्यू, कौन हैं कुणाल सिंह राठौड़?

 

वंश बेदी की चोट ने दिया मौका

 

ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के बीच आयुष म्हात्रे और उर्विल पटेल को ट्रायल के लिए बुलाया था। सीएसके ने ऋतुराज की जगह आयुष को साइन किया। वहीं वंश बेदी की चोट के बाद उर्विल की किस्मत के दरवाजे खुले। उर्विल को सीएसके ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइस में अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें दूसरी बार आईपीएल में मौका मिला है। इससे पहले वह 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। 


और पढ़ें