logo

ट्रेंडिंग:

दुबई में प्यार, दिल्ली में शादी, शिखर धवन और सोफी शाइन का रिश्ता पक्का हो गया

शिखर धवन और सोफी शाइन एक अरसे से रिश्ते में हैं। दोनों अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पढ़ें रिपोर्ट।

Shikhar Dhawan

शिखर धवन और उनकी गर्लफ्रैंड सोफी शाइन। Photo Credit: ShikharDhawan/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर खिलाड़ी रहे शिखर धवन और उनकी गर्लफ्रैंड सोफी शाइन शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में फरवरी के पहले हफ्ते से शुरू होंगी। शादी, दिल्ली में ही हो सकती है। उनकी शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट और राजनीति की मशहूर हस्तियां जुड़ सकती हैं। दोनों की शादी की तैयारियां पहले ही चल रहीं हैं। अभी तक शिखर धवन और सोफी ने अपनी शादी से जुड़ी जानकारियों को प्राइवेट रखा है।  

शिखर धवन और सोफी शाइन शादी की तैयारियों में जुटी हैं। उनके करीबियों का कहना है कि वे इसे अभी प्राइवेट रखना चाहते हैं। शिखर धवन खुद ही सारे इवेंट के लिए प्लान तैयार कर रहे हैं। यह शिखर धवन की दूसरी शादी है। दोनों के रिश्तों के लेकर खूब अटकलें चल रहीं थीं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह एक रिश्ते में हैं और बेहतर कल की उम्मीद कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: ED ने कुर्क की शिखर धवन और सुरेश रैना की 11.14 करोड़ की संपत्ति, वजह क्या है?

कौन हैं शिखर धवन की होने वाली दुल्हन?

शिखर धवन की प्रेमिका सोफी शाइन एक आइरिश नागिरक हैं। वह शिखर धवन फाउंडेशन की हेड हैं। यह संस्था गरीबों और बच्चों की मदद के लिए काम करती है। शिखर धवन लंबे समय से सोफी के साथ रिश्ते में थे। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रील शेयर करते रहते हैं।

सोफी और शिखर धवन दुबई में एक-दूसरे से मिले थे। पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया। दोनों पिछले एक साल से लिव-इन में हैं। अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। सोफी शिखर के साथ अक्सर नजर आती हैं। शिखर धवन जब 2024 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे, तब सोफी स्टेडियम में उनके साथ नजर आईं थीं।

यह भी पढ़ें: विश्वकप विजेता महिला खिलाड़ियों को टाटा का तोहफा, लॉन्च होते ही मिलेगी सिएरा कार

कहां रहती हैं शिखर धवन की गर्लफ्रैंड?

सोफी शाइन आयरलैंड की हैं। वह अबू धाबी में भी रहती हैं। वह कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं और नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सीनियर पोस्ट पर रह चुकी हैं। दोनों की मुलाकात दुबई के ही एक रेस्टोरेंट में हुई थी।   

शिखर धवन की यह दूसरी शादी होगी 

यह शिखर धवन की दूसरी शादी होगी। पहली शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी। उनका 11 साल का एक बेटा है। साल 2023 में दोनों अलग हो गए थे। शिखर धवन ने हाल ही में कहा था कि उन्हें कोई मिल गया है, जिसके साथ वह खुशनुमा वक्त बता रहे है। 

यह भी पढ़ें: 37 साल के हुए विराट कोहली, डेब्यू मैच से ICC टेस्ट तक, कैसा रहा करियर?

कैसे शिखर के करीब आईं सोफी?

सोफी शाइन, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान शिखर धवन के साथ पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं थीं। दोनों एक-दूसरे के साथ वक्त बिता रहे थे। हर कोई सोफी के बारे में बात कर रहा था। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर आने लगे।

Related Topic:#Shikhar Dhawan

और पढ़ें