ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का मुकाबले पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। भारत इस टूर्नामेंट में मैच साउथ अफ्रीका से भिड़ने वाला है। दोनों टीमें, अभी तक अजेय रही हैं। भारत, इस वर्ल्ड कप का अभी तक, प्रबल दावेदार बना हुआ है, वहीं साउथ अफ्रीकन टीम, अपने 'चोकर' वाली इमेज से बाहर आना चाहती है।
शनिवार को कोलंबो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश की वजह से धुल गया था, जहां दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले थे। अब क्रिकेट प्रशंसकों के लिए रविवार पूरे दिन बेहद खास होने वाला है।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: मारक्रम पर है फोकस... कहीं आउट ऑफ सिलेबस साबित न हो जाएं एनगिडी!
सुपर 8 मैचों का शेड्यूल क्या है?
- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: सुपर 8 के लिए ग्रुप 2 में दोनों टीमें शाम 3 बजे से मैदान में उतरेंगी। यह मुकाबला, श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में हो रहा है। श्रीलंका, अपनी घरेलू पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ खेल रहा है। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच वॉशआउट होने से ग्रुप 2 का पॉइंट्स टेबल खुला हुआ है। यहां जीत किसी भी टीम को सेमीफाइनल की रेस में बड़ा फायदा हो सकता है।
- इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका: सुपर 8 के लिए ग्रुप 1 के खिताबी मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगी। भारत के लिए यह मैच बेहद खास है। भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ने ग्रुप स्टेज में 4-0 से परफेक्ट रिकॉर्ड बनाया था।
यह भी पढ़ें: बारिश बनी विलेन... अब एक हार और T20 World Cup से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान?
इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका का मुकाबला कहां देखें?
मैच को ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। स्ट्रीमिंग पार्टनर स्पोर्ट्स नेटवर्क है, जिसे लाइव टीवी पर देखा जा सकता है। JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग आप ऑनलाइन देख सकंगे। मैच की कमेंट्री हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, हरियाणवी और कन्नड़ में होगी।
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का मुकाबला कहां देखें?
स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार ऐप पर। ब्रिटेन और आयरलैंड में इसे स्काई टीवी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में धीमा क्यों खेल रहे हैं तिलक वर्मा? सूर्या ने किया खुलासा
चुनौती क्या है?
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का मुकाबला कैसा होगा, यह कैंडी में मौसम तय करेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह हाउसफुल मुकाबला हो रहा है। हजारों लोग पहुंच रहे हैं।