logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नकवी की गीदड़भभकी से उठा पर्दा, टी20 वर्ल्ड कप खेले बिना नहीं रह सकता पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक ओर सस्पेंस बना रहे थे तो दूसरी तरफ श्रीलंका की उड़ान के लिए तैयारियां की जा रही थीं।

Pakistan Team T20 World Cup

पाकिस्तान की टीम, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका रवाना करने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली है। न्यूज एजेंसी PTI ने PCB के एक विश्वसनीय सूत्र के हवाले से रिपोर्ट किया है कि पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 2 फरवरी की सुबह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के लिए उड़ान भरेगी। यह खबर उस समय आई है, जब PCB चीफ मोहसिन नकवी टी20 वर्ल्ड कप में पाक टीम की भागीदारी पर सस्पेंस बना रहे थे। 

 

मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ मुलाकात के बाद कहा था कि सभी ऑप्शन खुले रखे गए हैं और अंतिम फैसला शुक्रवार या 2 फरवरी को किया जाएगा। नकवी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को ब्लैकमेल करने के लिए गीदड़भभकी दे रहे थे, जबकि पर्दे के पीछे पाकिस्तानी टीम की श्रीलंका रवानगी की तैयारियां चल रही थीं। सूत्र ने बताया है कि PCB ने भारत में खेलने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की 'सुरक्षा चिंताओं' पर पूरा समर्थन जताया लेकिन ICC में अपनी स्थिति को नुकसान पहुंचाए बिना वह इससे आगे कुछ नहीं कर सकता।

 

यह भी पढ़ें: जिस यूक्रेन की खिलाड़ी ने नहीं मिलाया हाथ, उसे सबालेंका ने किया बाहर

बायकॉट का कोई आधार नहीं

पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में है। सूत्र ने कहा कि इसे देखते हुए PCB के पास बायकॉट करने का कोई आधार ही नहीं है, क्योंकि यह ICC के साथ एग्रीमेंट का बाद तय हुआ है। PCB के सूत्र ने कहा, 'ध्यान रखने वाली बात यह है कि पाकिस्तान का पूरा वर्ल्ड कप शेड्यूल श्रीलंका में है, यहां तक कि अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो यह मुकाबला भी वहीं खेला जाएगा। ऐसे में वे टूर्नामेंट या भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट किस आधार पर करेंगे?'

 

सूत्र ने आगे कहा, 'जब PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की, तो उन्होंने साफ किया कि सभी फैसले बोर्ड के स्थिर और मजबूत भविष्य को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे और ICC व अन्य सदस्य बोर्डों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे जाएंगे।'

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड पिकलबॉल लीग सीजन 2 में कितने मैच होने हैं, लाइव कहां दिखेगा? सब कुछ जानिए

सभी तरह की अटकलों पर लगा विराम

सूत्र ने आगे कहा कि इन अटकलों में कोई तर्क नहीं है और यह भी नहीं बताया गया कि PCB किस आधार पर वर्ल्ड कप छोड़ सकता है या भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट कर सकता है। उन्होंने ने कहा, 'भारतीय सरकार ने अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने की अनुमति नहीं दी है लेकिन एशिया कप लेवल के टूर्नामेंट्स या ICC इवेंट्स में न्यूट्रल वेन्यू पर भारत-पाकिस्तान मैच खेलने पर कोई रोक नहीं है।' 

 

सूत्र ने सवाल करते हुए कहा, 'जब पाकिस्तान सरकार खुद कहती रही है कि खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए, तो फिर भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कैसे जायज ठहराया जाएगा?'


और पढ़ें