logo

ट्रेंडिंग:

सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को क्या करना होगा? पूरा समीकरण जानें

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में नामीबिया से खेलेगा। सुपर 8 में क्वालीफाई करने के लिए यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला है।

Pakistan super 8 qualification scenario

पाकिस्तान क्रिकेट टीम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच से पहले पाकिस्तान ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में था। इस मैच के बाद पाकिस्तान का सुपर 8 में पहुंचने का रास्ता थोड़ा डगमगा गया है क्योंकि टूर्नामेंट के 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान की हार के बाद वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गया।

 

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना पहला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन विकेट से जीता। उसने अपना दूसरा मैच अमेरिका के खिलाफ 32 रन से जीता। पाकिस्तान ने अब तक तीन मैच खेले हैं। अब पाकिस्तान का आखिरी मैच सुपर 8 में पहुंचने के लिए करो या मरो की लड़ाई है। आइए समझते हैं कि सुपर 8 में जाने के लिए पाकिस्तान को क्या करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: बॉयकॉट से लेकर बेइज्जती तक... मोहसिन नकवी के सामने 6 बार हारा पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप ए पॉइंट्स टेबल

पाकिस्तान को हराकर भारत अपने ग्रुप पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लिया, जबकि नामीबिया इस ग्रुप में टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई।

  • भारत: 3 मैच, 6 पॉइंट्स, +3.050 नेट रन रेट (क्वालिफाइड)
  • अमेरिका: 4 मैच, 4 पॉइंट्स, +0.787 नेट रन रेट
  • पाकिस्तान: 3 मैच, 4 पॉइंट्स, -0.403 नेट रन रेट
  • नीदरलैंड्स: 3 मैच, 2 पॉइंट्स, -1.352 नेट रन रेट
  • नामीबिया: 3 मैच, 0 पॉइंट्स, -2.443 नेट रन रेट (बाहर)

यह भी पढ़ें: UAE के खिलाफ अफगानिस्तान को मिली जीत, सुपर 8 में जा पाएगा या नहीं?

कैसे सुपर-8 में पहुंचेगा पाकिस्तान?

  • पाकिस्तान 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलेगा। पाकिस्तान को इस मैच में हर हाल में नामीबिया को हराना होगा। इस जीत से उसके 6 पॉइंट हो जाएंगे, जिससे पाक टीम सुरक्षित स्थिति में आ सकती है।
  • अगर पाकिस्तान नामीबिया से हार जाता है और दूसरी तरफ नीदरलैंड्स की टीम भारत को हरा देती है, तो कई टीमें ग्रुप ए में 4-4 अंकों पर बराबर हो जाएंगी। ऐसे में फैसला नेट रन रेट से होगा, जहां पाकिस्तान फिलहाल पिछड़ रहा है। इस स्थिति में पाकिस्तान को यह देखना होगा कि भारत अगर हारे तो कम अंतर से हारे और पाकिस्तान भी अगर हारे तो उसे बड़ी हार न मिले। इस स्थिति में वह हारकर भी सुपर-8 में पहुंच सकता है।
  • अगर नामीबिया के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा, जिससे पाकिस्तान के कुल पांच पॉइंट हो जाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान पांच पॉइंट के साथ सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

और पढ़ें