logo

ट्रेंडिंग:

इटली को हराकर सुपर-8 में पहुंचा इंग्लैंड, अब किससे भिड़ना होगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 29वां मैच इंग्लैंड और इटली के बीच खेला गया। यह मैच 16 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ। इंग्लैंड ने यह मैच जीतकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

T20 World Cup 2026 England vs Italy highlights

इंग्लैंड क्रिकेट टीम, Photo Credit: englandcricket/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 29वां मैच 16 फरवरी को खेला गया। यह मैच इंग्लैंड और इटली के बीच खेला गया। इस मैच में इटली ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिरकार इंग्लैंड 24 रन से मैच जीतने में कामयाब रहा। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

 

ग्रुप C से दो टीमें अब सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इंग्लैंड से पहले वेस्टइंडीज ने भी इस ग्रुप से क्वालीफाई किया था। अब ग्रुप सी से स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को क्या करना होगा? पूरा समीकरण जानें

इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने शुरू के 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। फिर बाकी बचे आठ ओवर में टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। इससे इंग्लैंड 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 202 रन का बड़ा स्कोर बना सका।

इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने नाबाद 53 रन बनाए, जबकि टॉम बैंटन ने 30 रन बनाए। इटली के लिए क्रिशन कलुगामागे और ग्रांट स्टीवर्ट ने दो-दो विकेट लिए। जेजे स्मट्स, अली हसन और बेन मैनेंटी ने एक-एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: बॉयकॉट से लेकर बेइज्जती तक... मोहसिन नकवी के सामने 6 बार हारा पाकिस्तान

इटली की पारी

इंग्लैंड के टारगेट का पीछा करते हुए इटली की शुरुआत खराब रही और पहले ओवर में ही दो विकेट गिर गए। हालांकि, टीम ने वहां से वापसी की। पहले 12 ओवर में इटली ने 4 विकेट खोकर 114 रन बनाए। बाकी 8 ओवर में टीम ने 6 विकेट खोकर 64 रन बनाए। नतीजतन, इटली 20 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने मैच 24 रन से जीत लिया।

 

इटली के लिए बेन मैनेंटी ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए, जबकि जस्टिन मोस्का ने 43 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जेमी ओवरटन और सैम करन ने तीन-तीन विकेट लिए, जोफ्रा आर्चर ने दो, जबकि विल जैक्स और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: 'जाहिल, बेकार...,' पाकिस्तानी टीम हारी तो मोहसिन नकवी को शोएब अख्तर ने लताड़ा

इंग्लैंड सुपर-8 में अपना पहला मैच कब खेलेगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मैच 21 फरवरी से शुरू होंगे। हालांकि, इस स्टेज में इंग्लैंड का पहला मैच 22 फरवरी को होगा। यह मैच ग्रुप बी की टॉप टीम के खिलाफ होगा। श्रीलंका अभी ग्रुप बी में सबसे आगे है।


और पढ़ें