logo

ट्रेंडिंग:

रोमांच की सारी हदें पार... अफगानिस्तान से दूसरे सुपर ओवर में जीता साउथ अफ्रीका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स की भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। मैच का नतीजा दूसरे सुपर ओवर में जाकर निकला।

South Africa vs Afghanistan T20 WC

अफगानिस्तान का विकेट गिरने के बाद जश्न मनाते साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच दशकों तक याद रखा जाने वाला मुकाबला हुआ है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऐसे-ऐसे पल आए, जब दर्शकों की सांसें थम सी गईं। दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के बाद मुकाबला सुपर ओवर में गया, जहां एक बार फिर स्कोर टाई हो गया। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने 23 रन बना दिए। जवाब में अफगानिस्तान पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं बना सका। मोहम्मद नबी ने केशव माहाराज की पहली गेंद डॉट खेली और दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए।

 

ऐसा लगा कि अब मुकाबले में जान नहीं बची है, तभी रहमानुल्लाह गुरबाज आए और लगातार 3 छक्के लगाकर साउथ अफ्रीकी खेमे में हलचल मचा दी। अफगानिस्तान को अब 1 गेंद में 6 रन चाहिए थे। केशव महाराज ने आखिरी गेंद गुरबाज से दूर डाली, जो वाइड निकल गई। यहां से अफगानी टीम की उम्मीदें जगने लगी थीं, क्योंकि एक चौका भी उसे तीसरे सुपर ओवर में पहुंचा सकता था लेकिन केशव महाराज ने आखिरी लीगल गेंद पर गुरबाज का विकेट झटक साउथ अफ्रीका को यादगार जीत दिला दी।

 

यह भी पढ़ें: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक शर्मा, क्या टीम में होगा बदलाव?

कैसा रहा रोमांच?

मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। रायन रिकलटन ने 28 गेंद में 61 रन ठोके, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। क्विंटन डीकॉक ने 41 गेंद में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली। जवाब में रहमानुल्लाह गुरबाज ने विकेटों की पतझड़े के बीच 42 गेंद में 4 चौके और 7 छक्के उड़ाते हुए अफगानिस्तान को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि 13वें ओवर में 126 के स्कोर पर उनके आउट होते ही अफगानी पारी बिखर गई। अजमतुल्लाह ओमरजई (17 गेंद में 22 रन) और कप्तान राशिद खान (12 गेंद में 20 रन) ने उपयोगी पारियां खेल उसे लक्ष्य के करीब पहुंचाया। 

 

अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी और उसकी अंतिम जोड़ी मैदान पर थी। आखिरी ओवर लेकर आए कैगिसो रबाडा ने नूर अहमद को पहली ही गेंद पर आउट कर मैच खत्म कर दिया लेकिन वह ओवर स्टेप कर बैठे थे। यानी वह गेंद नो-बॉल निकल गई और अफगानिस्तान की सांसें फिर से चलने लगीं। नूर ने फ्री हिट पर सिंगल लेने से मना करने के बाद दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद रबाडा ने फिर से नो-बॉल डाली, जिस पर नूर ने 2 रन निकाले। अफगानी टीम को 3 गेंद में 2 रन की जरूरत थी। तिस पर से अगली गेंद फ्री हिटे आनी थी। नूर ने फ्री हिट गेंद को ऑफ साइड में खेलकर 2 रन लेना चाहा लेकिन दूसरे छोर से फजलहक फारूकी तेज नहीं भाग पाए और वह नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हो गए। अफगानिस्तान को 1 रन ही मिला और मुकाबला टाई हो गया।

 

यह भी पढ़ें: कभी पाकिस्तान के लिए खेले, अब खिलाफ उतरे, क्या है एहसान आदिल की कहानी?

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 17 रन

मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में 17 रन बनाए। अजमतुल्लाह ओमजरई ने लुंगि एनगिडी के खिलाफ 2 चौके और 1 छक्का लगाकर अफगानी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। साउथ अफ्रीका की ओर से 18 रन को चेज करने के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस आए। राशिद ने फजलहक फारूकी को गेंद थमाई। फारूकी ने पहली 5 गेंद पर 11 रन ही खर्चे और ब्रेविस का विकेट भी झटक लिया था लेकिन आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का लगाकर मुकाबला टाई करा दिया, जिसके चलते दूसरा सुपर ओवर हुआ और उसमें साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल कर ली।


और पढ़ें