logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सौरव गांगुली की पत्नी पहुंचीं थाने, अपमानजनक कॉमेंट के आरोप में कराई FIR

सौरव गांगुली की पत्नी के डांस पर्फॉर्मेंस को लेकर कथित तौर पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अपमानजनक कॉमेंट किए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

news image

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की पत्नी और प्रसिद्ध ओडिसी डांसर डोना गांगुली ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की गई अपमानजनक और गाली-गलौज वाले कॉमेंट्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। डोना पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की पत्नी हैं।

 

उन्होंने बुधवार शाम ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मामला कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में डोना के डांस पर्फॉर्मेंस से जुड़ा है। एक खास फेसबुक पेज से उनके लिए अपमाजनक पोस्ट की गई थी।

 

यह भी पढ़ें: दित्वा तूफान से श्रीलंका में भारी तबाही, 123 मौतें, तमिलनाडु में कई स्कूल बंद

क्या बोली पुलिस?

पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया, 'अपमानजनक पोस्ट डोना गांगुली के फिल्म फेस्टिवल वाले डांस के बाद शुरू हुईं। शिकायत में एक फेसबुक पेज का जिक्र किया गया है, जो उनके ऊपर अपमानजन टिप्पणी कर रहा था।

 

अधिकारी ने आगे कहा, 'डोना ने इसे अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह पोस्ट उनकी छवि को खराब करने के लिए की गई।' डोना ने अपमानजनक पोस्ट के स्क्रीनशॉट और उस फेसबुक पेज से जुड़े मोबाइल नंबर की जानकारी भी दी है।

 

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम उन लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिन्होंने ये गंदी पोस्ट डाली। हम पोस्ट डालने वाले के बारे में और उनका नंबर का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'

बॉडी शेमिंग का लगाया आरोप

शिकायत में डोना ने बताया कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी बॉडी शेमिंग की और ऐसे अपशब्द कहे, जिनसे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। पुलिस अब दिए गए सबूतों- स्क्रीनशॉट और मोबाइल नंबर- से जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'एक ही विधानसभा से 20 हजार नाम गायब', सपा सांसद के चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

 

डोना गांगुली ओडिसी नृत्य की मशहूर कलाकार हैं। उनके इस कदम से सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद है। पुलिस जल्द ही दोषियों को पकड़ने का वादा कर रही है।

Related Topic:#Sourav Ganguly

और पढ़ें