logo

ट्रेंडिंग:

स्मिथ का ऐतिहासिक टेस्ट शतक, भारतीय दिग्गज की कर ली बराबरी

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। स्मिथ टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Steve Smith

स्टीव स्मिथ। (Photo Credit: Cricket Australia/Facebook)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी शतक जड़ दिया है। स्मिथ ने गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच में शनिवार (7 फरवरी) को 190 गेंद में सेंचुरी ठोक रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। स्मिथ का ये 36वां टेस्ट शतक है। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में जो रूट और राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है। 

 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

  • सचिन तेंदुलकर (भारत) - 51
  • जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 45
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 41
  • कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 38
  • स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 36
  • जो रूट (इंग्लैंड)- 36
  • राहुल द्रविड़ (भारत) - 36

एलन बॉर्डर को छोड़ा पीछे

 

स्मिथ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ जो फॉर्म पकड़ी, उसे श्रीलंका में भी बरकरार रखा है। 35 वर्षीय इस बल्लेबाज ने पिछली 8 पारियों में 4 शतक जड़ दिया है। स्मिथ ने गॉल में ही खेले गए पहले टेस्ट में 141 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे किए थे। एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ और रिकी पोटिंग के बाद टेस्ट में दस हजारी बनने वाले वह चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने थे। 

 

 

अब उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक ठोक एलन बॉर्डर जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ एशिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एशिया में 42 पारियों में 7 टेस्ट शतक लगाए हैं। वहीं बॉर्डर के नाम 6 टेस्ट शतक थे।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर चल रहा ये बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी में लगाएगा जोर

 

एशिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

  • स्टीव स्मिथ - 7 (42 पारी)
  • एलन बॉर्डर - 6 (39 पारी)
  • उस्मान ख्वाजा - 5 (30 पारी)
  • रिकी पोंटिंग - 5 (48 पारी)

इतना ही नहीं स्मिथ एशिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी बन गए हैं। स्मिथ ने 1889 रन बनाने वाले रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। गॉल में श्रीलंका को पहली पारी में 257 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 3 विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं। स्मिथ (120) और एलेक्स कैरी (139) शतक लगाकर नाबाद हैं।


और पढ़ें