logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शुभमन गिल ने चौथी बार जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, स्टोक्स चूके

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने जुलाई महीने में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ICC ने 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के अवॉर्ड से नवाजा है। शुभमन ने इस अवॉर्ड को रिकॉर्ड चौथी बार अपने नाम किया है।

Shubman Gill Batting

शुभमन गिल। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे पर रनों की बारिश की थी। उन्होंने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 754 रन बनाए थे और टीम इंडिया को सीरीज में 2-2 की बराबरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब उन्हें इंटनरेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बड़ा इनाम दिया है। शुभमन को जुलाई महीने में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ICC ने 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना है।

शुभमन ने बनाया रिकॉर्ड

जुलाई महीने के लिए ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड जीतने की रेस में शुभमन के अलावा इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर भी शामिल थे। भारतीय कप्तान ने इन दोनों को पछाड़ते हुए रिकॉर्ड चौथी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया। शुभमन को इसी फरवरी में भी ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

 

25 साल के शुभमन ने जुलाई में खेले 3 टेस्ट मैचों में 94.50 की बेहतरीन औसत से 567 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक और दो शतक जड़े। इस धांसू प्रदर्शन के लिए उन्हें महीने का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। इसके साथ ही शुभमन सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलिया की ऐश्ली गार्डनर और वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज 4-4 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड सीरीज में टूटे व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड

कब-कब ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुने गए शुभमन गिल?

  • जनवरी - 2023
  • सितंबर - 2023
  • फरवरी - 2025
  • जुलाई - 2025

 

यह भी पढ़ें: 29 चौके और 9 छक्के, पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का धमाल

अवॉर्ड जीतने के बाद क्या बोले शुभमन गिल?

शुभमन गिल पहली बार भारतीय टेस्ट की कमान संभाल रहे थे और उन्होंने पहली ही सीरीज में यादगार प्रदर्शन किया। अवॉर्ड जीतने के बाद शुभमन ने कहा, 'जुलाई के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर बहुत अच्छा लग रहा है। इस बार यह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अवॉर्ड कप्तान के रूप में मेरी पहली टेस्ट सीरीज के दौरान मेरे प्रदर्शन के लिए मिला है। बर्मिंघम में लगाया गया दोहरा शतक को मैं हमेशा याद रखूंगा और यह मेरे इंग्लैंड दौरे के मेन हाईलाइट्स में से एक होगा'


और पढ़ें