logo

ट्रेंडिंग:

वर्ल्ड कप जीत गए, फिर ट्रेन से घर क्यों गए शिवम दुबे? खुद बताई वजह

वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे ने ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई तक का सफर तय किया। उन्होंने बताया कि बच्चों से मिलने की जल्दी में उन्होंने यह फैसला लिया।

Shivam Dube

शिवम दुबे, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार टाइटल अपने नाम किया। इस जीत के बाद अब सभी खिलाड़ी अपने घर लौट रहे हैं और उनका भव्य स्वागत भी किया जा रहा है। इस बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने एक ऐसा फैसला लिया जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उनका यह फैसला लोगों को हैरान भी कर रहा है। जहां सभी क्रिकेटर फ्लाइट से अपने घर लौट रहे हैं। वहीं, शिवम दुबे ने अहमदाबाद से मुंबई तक का सफर ट्रेन से किया। उनका ट्रेन से सफर करना चर्चा में आया तो उन्होंने खुद ही इस फैसले के पीछे की  वजह बता दी। 

 

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में हुए वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के बाद शिवम दुबे अपने घर लौटना चाहते थे। उन्होंने जब घर जाने का फैसला लिया तो उन्हें कोई भी फ्लाइट नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने ट्रेन से यात्रा करने का फैसला किया। दुबे ने खुद बताया कि वह जल्द से जल्द अपने बच्चों से मिलना चाहते थे, इसलिए जो सबसे तेज विकल्प मिला उसी से घर लौट गए।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप जीतने पर टीम को BCCI देगा 131 करोड़, आपस में कैसे बांटेंगे खिलाड़ी?

वर्ल्ड कप जीतने के बाद लिया अचानक फैसला

अहमदाबाद में हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले में जीत के बाद ही शिवम दुबे ने घर जाने का फैसला किया। वह मुंबई में रहते हैं और उन्होंने मैच खत्म होने के बाद अहमदाबाद टू मुंबई फ्लाइट चेक की लेकिन मैच खत्म होने के बाद रात में कोई फ्लाइट नहीं थी। वह जल्द से जल्द अपने घर लौटना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने सुबह जल्दी ट्रेन में जाने का फैसला किया। 

थर्ड एसी में किया सफर

शिवम दुबे ने बताया कि वह अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ मुंबई जा रहे थे। उन्हें थर्ड एसी में सीट मिल गई, इसलिए उसी से ट्रैवल करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि सड़क से भी वह अहमदाबाद से मुंबई जा सकते थे लेकिन ट्रेन ज्यादा जल्दी उन्हें मुंबई पहुंचा देती और आरामदायक भी थी। 

बच्चों से मिलने की थी जल्दी

शिवम दुबे मैच की अगली सुबह  ही अहमदाबाद से निकल गए थे। उन्होंने बताया कि वह जल्द से जल्द अपने घर पहुंचना चाहते थे क्योंकि उनके छोटे बच्चे उनका इंतजार कर रहे थे। शिवम दुबे की पत्नी फाइनल मुकाबला देखने अहमदाबाद पहुंची थी और उनका चार साल का बेटा आयान और दो साल की बेटी मेहविश मुंबई में ही थे। उन्हें अपनी दोनों बच्चों से मिलने की जल्दी थी और यही कारण है कि उन्हें सबसे पहले जो साधन मिला उन्होंने उसी से ट्रैवल किया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने की खुशी अपनी जगह थी लेकिन परिवार से मिलना भी उतना ही जरूरी था। इसलिए उन्होंने तुरंत यात्रा का फैसला किया और सुबह की ट्रेन पकड़ ली।

ट्रेन में छिपाई पहचान

ट्रेन से सफर करते समय दुबे को इस बात की भी चिंता थी कि कहीं कोई उन्हें पहचान ना ले। मुंबई से अहमदाबाद कई क्रिकेट फैन्स भी पहुंचे थे जो फाइनल के बाद मुंबई उसी ट्रेन से लौट रहे थे। वर्ल्ड कप जीतने के बाद देशभर में जश्न का माहौल था और स्टेशन पर भी काफी लोग मौजूद थे। ऐसे में अगर शिवम दुबे को कोई पहचान लेता तो उनके लिए ट्रेन से सफर करना मुश्किल हो जाता। अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होने कैप, मास्क और फुल स्लीव टीशर्ट पहन ली ताकि वह नॉर्मल यात्री की तरह दिख सकें। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेन सुबह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर थी, इसलिए उम्मीद थी कि उस समय प्लेटफॉर्म पर ज्यादा भीड़ नहीं होगी। 

 

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप जीतकर पटना पहुंचे ईशान किशन, एयरपोर्ट पर हीरो जैसा हुआ स्वागत

ट्रेन के सफर के बारे में क्या बोले?

दुबे ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के बाद वह सीधे अपनी ऊपर वाली सीट पर चले गए और ज्यादातर समय वहीं रहे ताकि किसी की नजर उन पर न पड़े। बीच में जब वह वॉशरूम गए तब भी किसी ने उन्हें नहीं पहचाना। हालांकि, मुंबई पहुंचने के समय उन्हें थोड़ी चिंता थी कि स्टेशन पर लोग पहचान सकते हैं। इसलिए उन्होंने पहले ही पुलिस से संपर्क कर लिया ताकि स्टेशन पर ज्यादा भीड़ ना हो और वह आसानी से घर पहुंच सकें।


और पढ़ें