logo

ट्रेंडिंग:

'भारत को 4 गुजराती चला रहे हैं' IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच 15 फरवरी को खेला जाना है। इस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने बयान से जहर उगला है।

Shahid Afridi controversial statement on India ahead of T20WC 2026 IND vs PAK

शाहिद अफरीदी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

सभी क्रिकेट फैंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच से पहले, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपने बयान को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। यह बयान तब आया जब पाकिस्तान ने यू-टर्न लेते हुए इंडिया के खिलाफ मैच खेलने पर सहमति जताई। इस यू-टर्न से अफरीदी काफी नाराज हैं, जिन्होंने एक बार फिर अपने बेतुके बयान से विवाद खड़ा कर दिया है।

 

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। यह मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा। जो कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है।

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सुपर-8 के लिए कैसे कर सकता है क्वालिफाई? ये है समीकरण

अफरीदी ने उगला जहर

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान की समा टीवी पर एक टॉक शो के दौरान पाकिस्तानी सरकार के फैसले पर अपना गुस्सा जाहिर किया। भारत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसे चार गुजराती चला रहे हैं। अफरीदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने ताना मारते हुए कहा कि इन चार में से दो बेच रहे हैं और दो खरीद रहे हैं। अफरीदी के इस बयान से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

IND vs PAK टी20 हेड टू हेड

भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे के खलिाफ 16 टी20 मैच खेले हैं। इन 16 मैचों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 13 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 3 जीते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने हुई हैं। इस टूर्नामेंट में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है, जिसमें टीम इंडिया ने 6 और पाकिस्तान ने एक मैच जीता है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा था।

 

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले क्यों नाराज हुआ नामीबिया? ICC के फैसले पर उठे सवाल


और पढ़ें