logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मैच से पहले आगा जी, टीम हारी तो बेटे को भी नहीं छोड़ा; पाक फैंस की घिनौनी करतूत

इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर है। टीम के प्रदर्शन से निराश फैंस ने कप्तान सलमान अली आगा के बेटे तक को गालियां दी हैं।

Salman Agha T20 WC 2026

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम एक भी बड़ा मैच नहीं जीत पाई है। पाक टीम को ग्रुप स्टेज में भारत के हाथों करारी हार मिली थी। उसने लोअर रैंक की टीमों के खिलाफ जीत दर्ज कर अगले राउंड का टिकट कटाया। सुपर-8 स्टेज में पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड से था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बाद पाक टीम को इंग्लैंड के हाथों 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी, जिससे वह टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। 

 

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने 164 रन बनाने के बाद 58 रन पर 4 अंग्रेज बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। मैच उसके पाले में था लेकिन हैरी ब्रूक की आतिशी शतकीय पारी ने मुकाबला उससे छीन लिया। पाकिस्तान की हार के बाद सलमान अली आगा की कप्तानी की तीखी आलोचना हुई। पूर्व पाक क्रिकेटर्स ने उस्मान तारीक को मिडिल ओवर्स में बॉलिंग नहीं देने पर आगा की खूब लानत-मलामत की। टीम के प्रदर्शन से निराश फैंस ने भी आगा के फैसलों पर सवाल उठाए। वहीं कुछ पाक फैंस ने आगा के परिवार को धमकियां दी हैं। यहां तक कि उनके बेटे को भी नहीं छोड़ा है।

 

यह भी पढ़ें: 11 साल से फ्लॉप... अब रणजी फाइनल में ठोकी सेंचुरी, कौन हैं J&K के शुभम पुंडीर?

बेटे तक को गालियां दी

सलमान अली आगा की पत्नी साबे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया है कि उन्हें और उनके बेटे को गालियां दी जा रही हैं। साबे ने पोस्ट किया कि उन्हें या उनके बेटे को गाली देने और धमकी देने से पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएगा।

 

इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद फैंस ने टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने फैंस के इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा की है। पूर्व कप्तान मोइन खान ने 1999 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान की हार के दौरान इसी तरह के अनुभवों को याद किया। उन्होंने कहा, 'यह बिल्कुल अस्वीकार्य है और साइबर क्राइम डिपार्टमेंट को इन धमकी भरे पोस्ट की जांच करके दोषियों को दंडित करना चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया से जल्द जुड़ेंगे रिंकू सिंह, जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?

वसीम अकरम के घर पर हुआ था हमला

पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस अक्सर तब बेहद भावुक हो जाते हैं जब टीम ICC के किसी बड़े टूर्नामेंट में हार जाती है। पाकिस्तान जब 1996 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में भारत से हार गया था तब उसके फैंस ने तत्कालीन कप्तान वसीम अकरम सहित कुछ खिलाड़ियों के घरों पर हमला किया था।


और पढ़ें