logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऐसी सेंचुरी का क्या फायदा... गुजरात टाइटंस की हार का विलेन बने साई सुदर्शन

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 58 गेंद में 100 रन की पारी खेली। सुदर्शन आखिरी 16 गेंद में 22 रन ही बना पाए।

Sai Sudharsan vs RCB IPL 2026 GT

साई सुदर्शन, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से 'सेल्फलेस अप्रोच' की काफी बात हो रही है। खिलाड़ी अपने माइलस्टोन की नहीं, बल्कि टीम के बारे में सोच रहे हैं। अब किसी के शतक या पर्सनल माइलस्टोन की चर्चा नहीं हो रही है। लोगों अपनी फेवरेट टीम को बस जीतते हुए देखना चाह रहे हैं। इसी कारण शुक्रवार (24 अप्रैल) की रात इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शतक लगाने के बावजूद साई सुदर्शन की आलोचना हो रही है। 

 

गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाजसुदर्शन ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ तिहरे अंक में पहुंचने के लिए 57 गेंदें ली। इसके बाद जब उन्हें अपनी पारी को गति देने की जरूरत थी, तब वह जोश हेजलवुड का शिकार बन गए। सुदर्शन 58 गेंद में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

 

यह भी पढ़ें: कोहली-पडिक्कल के सामने गुजरात टाइटंस पस्त, पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 बनी RCB

शतक के करीब जाकर धीमे पड़ गए सुदर्शन

24 साल के सुदर्शन एक समय 42 गेंद में 78 रन पर पहुंच गए थे। शुरू में संघर्ष करने के बाद यह युवा सलामी बल्लेबाज जिस अंदाज में बैटिंग कर रहा था, लग रहा था कि अगली 8-10 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी कर लेगा। मगर वह शतक के करीब पहुंचकर धीमे पड़ गए। उन्होंने अपनी पारी के आखिरी 22 रन 16 गेंद में बनाए, जिसके चलते वह आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। लोगों का मानना है कि ऐसी सेंचुरी का क्या ही फायदा, जो टीम के काम नहीं आ सके। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीब ने तो ऑन एयर शतक के लिए जल्दबाजी नहीं दिखाने पर सुदर्शन की आलोचना कर दी। 

 

यह भी पढ़ें: साई सुदर्शन ने RCB को जमकर धोया, क्रिस गेल का महारिकॉर्ड ध्वस्त

RCB से बुरी तरह हारी GT

सुदर्शन जब आउट हुए, उस समय GT का स्कोर 15.3 ओवर में 160/2 था। जोस बटलर के क्रीज पर रहते स्कोर 220 के पार जाता दिख रहा था। मगर 17वें, 18वें और 19वें ओवर में GT के बल्लेबाज कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए। वो तो भला हो जेसन होल्डर का, जिन्होंने क्रुणाल पंड्या के खिलाफ आखिरी ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाकर GT को 200 के पार पहुंचाया, नहीं तो एक समय इसके भी लाले पड़ गए थे। हालांकि उनका प्रयास में असफल साबित हुआ। RCB ने 206 रन का टारगेट बिना किसी परेशानी के 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 44 गेंद में 81, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंद में 55 रन की पारी खेली। क्रुणाल ने 12 गेंद में नाबाद 23 रन बनाए।


और पढ़ें