logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत से पहले पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन तेंदुलकर? रोचक है कहानी

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कई बार अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीय टीम को जीत दिला चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने जीवन के शुरुआती दिनों में एक मैच में पाकिस्तान टीम की तरफ से खेले थे

Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

सचिन तेंदुलकर जिन्हें उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, आज वह अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके भारत समेत पूरी दुनिया में करोड़ों फैंस हैं, जो इस खास दिन को खुशी से सेलिब्रेट कर रहे हैं। सचिन ने भारतीय टीम को कई बार जीत दिलाई है। एक मैच ऐसा भी था जब उन्होंने पाकिस्तान टीम की तरफ से खेला था। आज सचिन के केक कटिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

साल 1987 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा था। उस समय सचिन का भारतीय टीम में डेब्यू नहीं हुआ था। मैच के दौरान उन्होंने भारत के बजाय पाकिस्तान की तरफ से फील्डिंग की थी। सचिन तेंदुलकर अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। अब सवाल उठता है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?

 

यह भी पढ़ें: 'IPL असली क्रिकेट से ज्यादा मूवी है...', PSL क्रिकेटर के बयान पर बवाल

 

सचिन पाकिस्तान की तरफ से क्यों खेले?

1987 में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया का 50वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। इसी मौके पर मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में भारत और पाकिस्तान के बीच एक अनऑफिशियल प्रैक्टिस मैच रखा गया था।जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी, मैच में पाकिस्तानी प्लेयर जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर लंच ब्रेक पर चले गए थे। जानकारी के लिए बता दें इस मैच के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच 5 टेस्ट मैच होने वाले थे।

 

प्रैक्टिस मैच के दौरान पाकिस्तान टीम को एक सब्स्टीट्यूट फील्डर की जरूरत थी। संयोग से सचिन तेंदुलकर वहीं स्टेडियम के पास मौजूद थे। तब पाकिस्तान टीम के कप्तान इमरान खान ने उन्हें फील्डिंग के लिए बुलाया। इसके बाद सचिन ने करीब 25 मिनट तक पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ फील्डिंग की थी। इसी किस्से को देखते हुए कहा जा सकता है कि पहली बार सचिन भारत के बाजाए पाकिस्तान के लिए खेले थे।

 

यह भी पढ़ें: खुद भी फंसे, टीम पर भी जुर्माना, BCCI की नजर में क्या गलती कर बैठे श्रेयस अय्यर?

 

जन्मदिन पर फैंस को दिया ऑटोग्राफ

सचिन तेंदुलकर आज मुंबई में ही अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने घर के बाहर मीडिया और फैंस के सामने केक काटा। केक कटिंग के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को ऑटोग्राफ दिया और सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

 


और पढ़ें