logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कैमरन ग्रीन को 25 करोड़ में क्यों खरीदा... KKR को CSK दिग्गज की खरी-खरी

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने KKR की ऑक्शन स्ट्रेटजी की आलोचना की है।

Cameron Green IPL

कैमरन ग्रीन, Photo Credit: KKR/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सबसे ज्यादा चर्चा में है। बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने के कारण विरोध झेलने के बाद अब यह फ्रेंचाइजी अपने तेज गेंदबाजों की चोट से परेशान है। हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं। वहीं श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे।

 

खिलाड़ियों की चोट के अलावा KKR की रणनीति भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अजिंक्य रहाणे को फिर से कप्तान बनाए जाने के फैसले की आलोचना हो रही है। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर 25.2 करोड़ रुपये खर्चने पर सवाल उठ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने कहना सिर्फ ग्रीन के PR के कारण इतनी बड़ी बोली नहीं लगानी चाहिए थी।

 

यह भी पढ़ें: 15 साल की उम्र... T20I डेब्यू मैच में शतक ठोक इस खिलाड़ी ने कौन सा इतिहास रचा?

'ग्रीन को खरीदना KKR का गलत फैसला'

बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'आपने उसे 25 करोड़ में साइन किया है और वह बेहद खराब फॉर्म में है। टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कैमरन ग्रीन को सिर्फ उसके PR के कारण इतनी बड़ी रकम में खरीदा गया। वह इतनी कीमत का हकदार नहीं है। क्या उसने IPL में अकेले दम पर कुछ कमाल किया है? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का हमेशा ही बहुत प्रचार होता है और उसे इसका फायदा मिला। मेरा मानना ​​है कि KKR का यह फैसला गलत था।'

 

यह भी पढ़ें: IPL से बाहर हो गए नाथन एलिस, अब CSK के लिए डेथ ओवर्स में कौन करेगा गेंदबाजी?

रहाणे कमजोर कड़ी

तीन बार की IPL चैंपियन KKR पिछले सीजन रहाणे की कप्तानी में आठवें स्थान पर रही थी। अब उन्हें एक बार फिर टीम की बागडोर सौंपे जाने पर बद्रीनाथ ने कहा कि उनकी कप्तानी कमजोर कड़ी है। 

 

बद्रीनाथ ने कहा, 'अजिंक्य रहाणे निश्चित रूप से एक कमजोरी हैं। उनकी कप्तानी ही एक कमजोर कड़ी है। उनके सभी बड़े इनवेस्टमेंट गलत साबित हुए हैं। उन्होंने हर्षित राणा पर भरोसा किया और उन पर इनवेस्ट किया लेकिन वह अब टीम से बाहर हैं। पथिराना एक बड़ा इनवेस्टमेंट थे और अब उनका खेलना भी तय नहीं है। मुस्तफिजुर एक और बड़ा इनवेस्टमेंट थे और वह भी अब टीम से बाहर हैं। उन्होंने कई महंगे फैसले लिए हैं और उनके ज्यादातर बड़े इनवेस्टमेंट फेल होते दिख रहे हैं।'


और पढ़ें