रवींडा की महिला खिलाड़ी फैनी उटागुशिमानिंदे ने इतिहास रच दिया है। फैनी महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच में शतक ठोकने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह कारनामा महज 15 और 223 दिन की उम्र में कर दिखाया है। वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सेंचुरी जड़ने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बनी हैं।
फैनी ने नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ 65 गेंद में नाबाद 111 रन की पारी खेल इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया है। इससे पहले महिला टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की कारेन रॉल्टन के नाम था, जिन्होंने 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 96 रन बनाए थे। यह महिला क्रिकेट के इतिहास का दूसरा ही टी20 इंटरनेशनल मुकाबला था।
महिला टी20I में सबसे कम उम्र में शतक लगाने की बात करें तो यह रिकॉर्ड युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको के नाम था। उन्होंने 2019 में माली के खिलाफ 16 साल 233 दिन की उम्र में 116 रन की पारी खेली थी। अलाको के नाम यह रिकॉर्ड 7 साल तक रहा, जो अब फैनी ने अपने नाम कर लिया है।
यह भी पढ़ें: IPL से बाहर हो गए नाथन एलिस, अब CSK के लिए डेथ ओवर्स में कौन करेगा गेंदबाजी?
पुरुष क्रिकेट में क्या है रिकॉर्ड?
पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 4 बल्लेबाज अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ चुके हैं। हालांकि इनमें से कोई फुल मेंबर टीम से नहीं है। पुरुष टी20I में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज फ्रांस के गुस्ताव मैकॉन हैं, जिन्होंने 18 साल और 280 दिन की उम्र में सेंचुरी ठोकी थी।
यह भी पढ़ें: अर्जुन के बल्ले का वजन देख हैरान रह गए ऋषभ पंत, याद आ गए सचिन तेंदुलकर
रवांडा की टीम आसानी से जीती
फैनी की रिकॉर्डतोड़ शतक की मदद से रवांडा ने 3 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। रवांडा की ओर से फैनी के अलावा मर्वेल उवासे ने 19 गेंद में 32 रन का योगदान दिया। वहीं 28 रन अतिरिक्त के आए, जिससे टीम बड़े टोटल तक पहुंची। इसके जवाब में घाना की टीम पूरे 20 ओवर खेलकर 8 विकेट खोकर 88 रन ही बना पाई और 122 रन से मुकाबला हार गई।