logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रहाणे-पुजारा का खत्म हो गया करियर? BCCI ने बताया प्लान

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम में नहीं शामिल किया गया है। इस टीम की कप्तानी शार्दुल ठाकुर को मिली है।

Rahane Pujara

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा। (File Photo Credit: ICC/X)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए वेस्ट जोन की टीम का ऐलान कर दिया गया है। सितारों से सजी 15 सदस्यीय स्क्वॉड की कप्तानी शार्दुल ठाकुर को सौंपी गई है। टीम में यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान और शम्स मुलानी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वेस्ट जोन के स्क्वॉड में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे बड़े प्लेयर जगह नहीं बना सके। वेस्ट जोन के सेलेक्टर्स का यह फैसला रहाणे और पुजारा के लिए बड़ा झटका है।

 

दोनों ही पिछले दो साल से भारतीय टीम से बाहर हैं। अब दलीप ट्रॉफी के लिए उन्हें वेस्ट जोन की टीम में नहीं चुना जाना बताता है कि उनके लिए भारतीय टेस्ट टीम के दरवाजे पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। टीम इंडिया के लिए रहाणे ने आखिरी टेस्ट जून 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर खेला था। वहीं पुजारा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल में आखिरी बार भारतीय टीम की सफेद जर्सी में नजर आए थे।

 

यह भी पढ़ें: ओवल टेस्ट में केएल राहुल से हुई बड़ी गलती और बच गया गावस्कर का रिकॉर्ड

BCCI का क्या है प्लान?

भारत के लिए 85 टेस्ट खेल चुके 37 साल के अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में स्काई स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में टेस्ट में फिर से वापसी की इच्छा जताई थी। वहीं 37 साल के पुजारा ने भी उम्मीद नहीं छोड़ी है। हालांकि दलीप ट्रॉफी के लिए इन दोनों को नजरअंदाज किया जाना, बड़ा संकेत है कि उनका टेस्ट करियर अब खत्म हो गया है। रहाणे और पुजारा भारतीय टीम के प्लान का हिस्सा भी नहीं हैं।

 

वेस्ट जोन की टीम चुनने वाली सेलेक्शन कमिटी के चयरमैन संजय पाटिल ने कहा कि हमने सिर्फ BCCI के गाइडलाइन को फॉलो किया है। मुंबई टीम के चीफ सेलेक्टर संजय पाटिल ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'बोर्ड से उन प्लेयर्स को तरजीह देने का आदेश है, जो भारतीय टीम और इंडिया-A के लिए खेल रहे हे हों या फिर उन्हें जो भविष्य की योजनाओं का हिस्सा हैं। रहाणे और पुजारा के नाम पर तो विचार भी नहीं किया गया।'

 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन की कप्तानी में खेलेंगे मोहम्मद शमी, विराट को भी मिला मौका

वेस्ट जोन का स्क्वॉड:

शार्दुल ठाकुर (कप्तान, मुंबई), यशस्वी जायसवाल (मुंबई), आर्य देसाई (गुजरात), हार्विक देसाई (विकेटकीपर, सौराष्ट्र), श्रेयस अय्यर (मुंबई), सरफराज खान (मुंबई), ऋतुराज गायकवाड़ (महाराष्ट्र), जयमीत पटेल (गुजरात), मनन हिंगराजिया (गुजरात), सौरभ नवाले (विकेटकीपर, गुजरात), शम्स मुलानी (मुंबई), तनुष कोटियान (मुंबई), धर्मेंद्र जडेजा (सौराष्ट्र), तुषार देशपांडे (मुंबई), अर्जन नागवासवाला (गुजरात)


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap