logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बारिश बनी विलेन... अब एक हार और T20 World Cup से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान?

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर-8 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को एक-एक पॉइंट्स मिले। इन दोनों की सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल हो गई है।

Pakistan vs New Zealand Wash Out

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

जिसका डर था वही हुआ। श्रीलंका में एक और टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला बारिश में धुल गया है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार (21 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला पहला सुपर-8 मैच बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द हो गया। टॉस समय पर हो गया था मगर इसके बाद हुई झमाझम बारिश ने खिलाड़ियों को मैदान पर आने का मौका ही नहीं दिया। अंत में दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट्स से संतोष करना पड़ा।

सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा पाकिस्तान?

कोलंबो में सुपर-8 का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों की राह अब मुश्किल हो गई है। अब ये दोनों टीमें अधिकतम 5 पॉइंट्स तक पहुंच सकती हैं, जो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी होंगे लेकिन इसके लिए उन्हें अपने बाकी बचे दोनों सुपर-8 के मैच जीतने होंगे। 

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में धीमा क्यों खेल रहे हैं तिलक वर्मा? सूर्या ने किया खुलासा

 

पाकिस्तान का अगला सुपर-8 मुकाबला 24 फरवरी को इंग्लैंड से है। इसके बाद वह मेजबान श्रीलंकाई से टकराएगा। पाक टीम इन दोनों मैचों को अपने नाम कर लेती है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं इनमें से कोई भी एक मैच हारने पर उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। हालांकि उसके अगले राउंड में जाने के चांसेज बेहद कम रहेंगे। अगर सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम एक भी मैच नहीं जीत पाती है तो उसका बोरिया बिस्तर बंध जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: टॉप-3 पर टिका है साउथ अफ्रीका, मारक्रम-डिकॉक-रिकलटन नहीं चले तो क्या होगा?

न्यूजीलैंड का भी हुआ वही हाल

कीवी टीम भी पाकिस्तान जैसी ही स्थिति में है। उसके लिए भी अब 'करो या मरो' वाली स्थिति हो गई है। न्यूजीलैंड को सुपर-8 में पहले श्रीलंका और फिर इंग्लैंड का सामना करना है। उसे सेमीफाइनल की रेस में बने रहने कि लिए इनमें से कम से कम एक मैच जीतना जरूरी है। अभी इस ग्रुप की सभी टीमें एक-एक मैच खेल लेंगी, तब तस्वीर कुछ साफ हो पाएगी।


और पढ़ें