logo

मूड

ट्रेंडिंग:

न्यूजीलैंड से जीत गया इंग्लैंड, अब कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा पाकिस्तान?

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा हैं। हालांकि पाक टीम को अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी।

Pakistan Salman Ali Agha Usman Khan

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा और उस्मान खान, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इंग्लैंड ने सुपर-8 में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है। सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुकी इंग्लिश टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। न्यूजीलैंड ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे, जिसे इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

 

इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी 3 ओवर में 43 रन चाहिए थे और उसके हाथ में सिर्फ 4 विकेट बाकी थे। न्यूजीलैंड की टीम जीतती हुई दिख रही थी लेकिन विल जैक्स और रेहान अहमद ने बाजी पलट दी। दोनों ने मिलकर 18वां ओवर लेकर आए ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ 21 रन बटोरे और फिर अगले ओवर में कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर को 16 रन जड़ दिए। अब इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 5 रन बनाने थे। विल जैक्स और रेहान अहमद ने इसके लिए 3 गेंदें लीं और इंग्लैंड को रोमांचक जीत दिला दी।

 

यह भी पढ़ें: 0,2,7,3... फिर नहीं चले जोस बटलर, सेमीफाइनल में ड्रॉप करेगा इंग्लैंड?

बाहर होने से बच गया पाकिस्तान

इंग्लैंड की इस जीत से पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने से फिलहाल बच गया है। अगर आज (शुक्रवार) इंग्लैंड हार जाता तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में एंट्री ले लेता और पाकिस्तान का बोरिया बिस्तर बंध जाता। मगर इंग्लैंड की जीत ने उसे एक मौका दे दिया है। हालांकि पाक टीम की राह अब भी उतनी आसान नहीं है। आइए समझते हैं कि उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के शेड्यूल में बदलाव, देरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, इस दिन है फाइनल

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान?

पाकिस्तान के पास अभी 1 पॉइंट है। उसे शनिवार को अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला श्रीलंका से खेलना है। इस मुकाबले में पाकिस्तान को सिर्फ जीत नहीं बल्कि एकतरफा जीत दर्ज करनी होगी। उसे सेमीफाइनल में जाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा। वहीं अगर श्रीलंकाई टीम पहले बैटिंग करती है तो पाकिस्तान को हर हाल में 13.1 ओवर में टारगेट चेज करना होगा, तभी वह नेट रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ पाएगा।


और पढ़ें