logo

ट्रेंडिंग:

T20 World Cup: नीदरलैंड्स से हारते-हारते बचा पाकिस्तान, कैच छूटने से पलटा मैच

पाकिस्तान को नीदरलैंड्स से भी जीतने में पसीने छूट गए। 19वें ओवर में फहीम अशरफ का कैच नहीं छूटा होता तो मैच का नतीजा कुछ भी हो सकता था।

Faheem Ashraf

फहीम अशरफ, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान उलटफेर का शिकार होने से बाल-बल बचा है। नीदरलैंड्स के खिलाफ 148 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान 18 ओवर तक 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना पाया था। पाकिस्तान की हार तय नजर आ रही थी, क्योंकि उसके सभी बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे और क्रीज पर फहीम अशरफ और शाहीन शाह अफरीदी थे।  

 

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर आखिरी 2 ओवर में 29 रन बनाना नामुमकिन जैसा लग रहा था। फहीम अशरफ ने 19वें ओवर की पहली गेंद को मिडविकेट के ऊपर से भेजकर पाकिस्तान की उम्मीदें जगाईं। अगली गेंद फुलटॉस मिली, जिस पर फहीम ने करारा प्रहार किया लेकिन बल्ले पर गेंद सही से आई नहीं और लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में टंग गई। मैक्स ओ दाऊद ने अपनी दाईं ओर भागकर दोनों हाथों से कैच लपकने का प्रयास किया लेकिन वह इस आसान कैच को टपका बैठे। उनका घुटना ग्राउंड से टकराया, जिसके बाद गेंद उनके हाथ से छिटक गई और यहीं से सारी कहानी बदल गई।

 

यह भी पढ़ें: U19 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम को 7.50 करोड़ का इनाम, BCCI ने की घोषणा

फहीम ने बचाई पाकिस्तान की लाज

किस्मत का साथ मिलने के बाद फहीम ने अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। वह 3 गेंद में 14 रन बटोर चुके थे। लोगन वैन बीक ने चौथी गेंद डॉट डाली। अब पाकिस्तान को 8 गेंद में 15 रन चाहिए थे। फहीम ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का और फिर आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला पाकिस्तान की झोली में डाल दिया। उन्होंने 19वें ओवर में कुल 24 रन बटोरे, जिससे पाक टीम को आखिरी ओवर में सिर्फ 5 बनाने थे। फहीम ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। वह 11 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। शाहीन ने 9 गेंद में नाबाद 5 रन बनाए।

 

यह भी पढ़ें: हर्षित राणा के बाहर होने के बाद कैसी बन रही है टीम इंडिया की प्लेइंग-XI?

 

इससे पहले साहिबजादा फरहान ने 31 गेंद में 47 रन का योगदान दिया। उन्होंने 11 ओवर में पाकिस्तान को 98/2 के स्कोर तक पहुंचा दिया था। हालांकि उनके आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई। पाकिस्तान ने अगले 16 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए। स्टार बल्लेबाज बाबर आजम 18 गेंद खेलकर 15 रन ही बना सके। पाकिस्तान 114 रन पर 7 विकेट गंवा चुका था। अगर फहीम अशरफ को जीवनदान नहीं मिलता और उनका बल्ला नहीं चलता तो पाकिस्तान को शर्मसार होना पड़ता।


और पढ़ें