logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक IPL मैच में सबसे ज्यादा डॉट बॉल, किसके-किसके नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड?

IPL के एक मैच में सबसे ज्यादा डॉट खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दिग्गज बल्लेबाजों का भी नाम शामिल है। कुछ मौकों पर पारी संभालने के लिए बल्लेबाजों ने डॉट बॉल खेला है।

Shikhar Dhawan IPL

शिखर धवन, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पहले की तूलना में कहीं अधिक आक्रामक बैटिंग हो रही है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद से बल्लेबाज और खुलकर खेल रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2013 सीजन में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन का स्कोर खड़ा किया था। यह रिकॉर्ड 10 साल तक अटूट रहा लेकिन पिछले दो सीजन में 6 बार इसे लांघा जा चुका है। हालांकि इम्पैक्ट प्लेयर नियम रहने के बावजूद शिखर धवन एक मुकाबले में सबसे ज्यादा डॉट बॉल खेलने का अनचाहा रिकॉर्ड बना चुके हैं।

 

IPL 2023 में पंजाब किंग्स (PBKS) की कप्तानी करते हुए उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 66 गेंद में नाबाद 99 रन की पारी खेली थी, जिससे स्कोर 143/9 तक पहुंचा। इस मुकाबले में PBKS की ओर से धवन के अलावा सिर्फ सैम करन (22) ही दोहरे अंक में पहुंच सके थे। धवन ने एक छोर से मोर्च संभालते हुए PBKS को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया लेकिन इस दौरान उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। वह 31 गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए, जो किसी एक IPL मैच में सबसे ज्यादा डॉट खेलने का रिकॉर्ड है।

 

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा या ईशान किशन, पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कौन बनेगा SRH का कप्तान?

जब ओपनिंग करने आए थे ब्रावो

धवन से पहले सबसे ज्यादा डॉट बॉल खेलने का रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो के नाम था। दिग्गज कैरेबियाई ऑलराउंडर ब्रावो ने IPL 2009 में यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उस समय वह मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में थे। साउथ अफ्रीका में खेले गए उस IPL सीजन के 42वें मैच में MI ने किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) को 119/9 के स्कोर पर रोक दिया था। जवाब में MI ने सनथ जयसूर्या और अजिंक्य रहाणे के विकेट जल्दी गंवा दिए। 

 

ओपनिंग करने आए ड्वेन ब्रावो ने पावरप्ले में तेज बल्लेबाजी की लेकिन इसके बाद वह फंसे-फंसे नजर आए। उन्होंने कप्तान सचिन तेंदुलकर (29 गेंद में नाबाद 41 रन) के साथ मिलकर MI को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा तो दिया लेकिन वह 59 गेंद खेलकर नाबाद 70 रन ही बना पाए। इस दौरान उन्होंने 30 डॉट बॉल खेली। यह शर्मनाक रिकॉर्ड 14 साल बाद टूटा।

 

यह भी पढ़ें: RCB और SRH को झटका, हेजलवुड-कमिंस का शुरुआती मैचों में खेलना तय नहीं

एक IPL मैच में सबसे डॉट बॉल खेलने वाले बल्लेबाज

  • शिखर धवन (PBKS) - 31 डॉट बॉल, बनाम SRH, 2023
  • ड्वेन ब्रावो (MI) - 30 डॉट बॉल, बनाम KXIP, 2009
  • आरोन फिंच (SRH) - 29 डॉट बॉल, बनाम MI, 2014
  • ड्वेन स्मिथ (MI) - 29 डॉट बॉल, बनाम KKR, 2013
  • जोस बटलर (RR) - 28 डॉट बॉल, बनाम MI, 2022
  • क्रिस गेल (RCB) - 28 डॉट बॉल, बनाम CSK, 2014
  • ड्वेन स्मिथ (MI) - 28 डॉट बॉल, बनाम CSK, 2014


और पढ़ें