logo

ट्रेंडिंग:

CSK के हुए संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा और सैम करन की राजस्थान रॉयल्स में एंट्री

IPL 2026 रिटेंशन डेडलाइन से पहले ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। सैमसन के बदले CSK ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को दिए हैं।

Sanju Samson Dhoni CSK IPL

एमएस धोनी और संजू सैमसन, File Photo Credit: Screengrab via CSK/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ ट्रेड डील फाइनल कर संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। पिछले सीजन तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले सैसमन अब CSK की जर्सी में दिखेंगे। IPL 2026 के लिए रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने का आज (15 नवंबर) आखिरी दिन है। इससे पहले CSK और RR ने डील फाइनल की है। सैमसन के बदले RR में CSK के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन की एंट्री हुई है।

जडेजा की जेब पर चली कैंची

संजू सैमसन को पिछले सीजन के लिए RR ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वह इतनी ही रकम में CSK के लिए खेलेंगे। CSK और RR के बीच हुई ट्रेड डील में रवींद्र जडेजा को 4 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। उन्हें अपनी लीग फी 18 करोड़ रुपये के बदले RR से 14 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। सैम करन को RR 2.4 करोड़ रुपये देगी। सैम करन को पिछले साल CSK ने इतनी ही कीमत में खरीदा था।

 

यह भी पढ़ें: ईडन गार्डंस में जसप्रीत बुमराह का कहर, स्टेन का रिकॉर्ड नहीं रहा अछूता

मोहम्मद शमी और नीतीश राणा की भी बदली टीम

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ फुल कैश डील में ट्रेड किया है। शमी 10 करोड़ रुपये में LSG के लिए खेलेंगे। नीतीश राणा की भी टीम बदल गई है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड किया है। यह डील भी कैश में हुई है। नीतीश राणा पिछले सीजन 4.2 करोड़ में RR के लिए खेले थे। उन्हें आगामी सीजन के लिए DC से इतने ही पैसे मिलेंगे।

 

यह भी पढ़ें: अर्जुन और हरिकृष्णा ने पांचवें राउंड का पहला गेम ड्रॉ खेला

लखनऊ पहुंचे अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस (MI) के बॉलिंग ऑलराउंडर और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ पहुंच गए हैं। उन्हें LSG ने 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा की RR में वापसी हो गई है। उनके लिए फ्रेंचाइजी ने 1 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया है। फरेरा को IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा था। MI ने लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया है। मार्कंडेय को MI ने कोलकाता नाइट राइडर्स से फुल कैश डील (30 लाख) में ट्रेड किया है।


और पढ़ें