logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 से बाहर हुए शिवम मावी, SRH में हुई इस तूफानी गेंदबाज की एंट्री

शिवम मावी ग्रोइन इंजरी के चलते IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में आरएस अंबरीश को साइन किया है।

RS Ambrish

अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ आरएस अंबरीश, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम में आरएस अंबरीश की एंट्री हुई है। SRH ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में गदर मचाने वाले आरएस अंबरीश को शिवम मावी के इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है।  

 

शिवम मावी ग्रोन इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। SRH ने पिछले साल मिनी नीलामी में उत्तर प्रदेश के इस तेज गेंदबाज को 75 लाख रुपये में खरीदा था लेकिन वह बिना कोई मैच खेले ही चोटिल होकर IPL 2026 से बाहर हो गए।

 

यह भी पढ़ें: बल्लेबाज या गेंदबाज, जयपुर में कौन जमाएगा रंग? जानें पिच नंबर 4 का हाल

कौन हैं आरएस अंबरीश?

18 साल के आरएस अंबरीश दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा वह बाएं हाथ के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। आरएस अंबरीश उस टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से टॉप पर रहे थे। उन्होंने 11 विकेट निकाले थे। इंग्लैंड के खिलाफ हाई-स्कोरिंग फाइनल में अंबरीश ने 56 रन देकर 3 विकेट झटके थे।

 

यह भी पढ़ें: RCB की खुली पोल, ऐसी गेंदबाजी कहीं डूबो न दे नैया!

कैसे हैं आरएस अंबरीश के आंकड़े?  

चेन्नई से आने वाले आरएस अंबरीश ने सीनियर लेवल पर अब तक 2 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 43 रन दर्ज हैं। उन्होंने सीनियर लेवल पर कोई टी20 मैच नहीं खेला है लेकिन उनके टैलेंट पर भरोसा जताते हुए SRH ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है।


सनराइजर्स हैदराबाद का अपडेटेड स्क्वॉड - ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे/हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, आर स्मरण, क्रेन्स फुलेत्रा, लियम लिविंगस्टोन, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल,  अमित कुमार, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, ओंकार तारमाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, आरएस अंबरीश


और पढ़ें