logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL: पर्पल कैप विनर ने अपनी टीम को 3 बार चैंपियन बनाया, ऑरेंज कैप कितना लकी? 

IPL के इतिहास में पर्पल कैप और ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों ने कितनी बार अपनी टीम को चैंपियन बनाया है? पढ़िए पूरी कहानी।

Ruturaj Gaikwad

ऋतुराज गायकवाड़, Photo Credit: CSK/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। टूर्नामेंट का 19वें सीजन का आगाज कल (शनिवार) से होगा। उद्घाटन मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। IPL नजदीक आते ही पर्पल कैप और ऑरेंज कैप को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है कि इस बार इन अवॉर्ड्स को कौन जीतेगा। 

 

IPL सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप के अवॉर्ड से नवाजा जाता है। वहीं हर IPL सीजन के टॉप स्कोरर को ऑरेंज कैप दी जाती है। यह टूर्नामेंट के सबसे बड़े व्यक्तिगत अवॉर्ड्स हैं। किसी भी गेंदबाज और बल्लेबाज के लिए ये अवॉर्ड्स काफी मायने रखते हैं, क्योंकि इतने लंबे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन को लगातार पीक पर रखना आसान नहीं होता। किसी खिलाड़ी के लगातार अच्छे प्रदर्शन का असर टीम पर भी पड़ता है। ऐसे में जानते हैं कि पर्पल और ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों ने अपनी टीम को कितनी बार चैंपियन बनाया है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 10 टीमें, सभी भारतीय कप्तान, हालिया प्रदर्शन कैसा है?

पहले दो सीजन में रहा ये ट्रेंड

IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी। उस सीजन राजस्थान रॉयल्स की खिताबी जीत में सोहैल तनवीर ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 11 मैचों में 22 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम किया था। इसके बाद अगले सीजन में जब डेक्कन चार्जर्स चैंपियन बनी, तब आरपी सिंह पर्पल कैप विनर रहे। उन्होंने 16 पारियों में 23 विकेट झटके थे और डेक्कन चार्जर्स को खिताब जिताया था। 

 

टूर्नामेंट के पहले दो सीजन में जिस टीम के गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए, उसने खिताब जीता। इसके बाद सीधे 2016 में ऐसा देखने को मिला। भुवनेश्वर कुमार ने उस सीजन 17 पारियों में 23 विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था। इसके बाद से पर्पल कैप विनर खिलाड़ी उस सीजन IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाया है।

 

यह भी पढ़ें: कहां दिखेंगे IPL 2026 के मैच? सभी 10 टीमों का स्क्वॉड, शेड्यूल सब कुछ जानिए

पर्पल कैप और IPL ट्रॉफी साथ-साथ जीतने वाले खिलाड़ी

  • सोहैल तनवरी - 2008
  • आरपी सिंह - 2009
  • भुवनेश्वर कुमार - 2016

ऑरेंज कैप कितना लकी?

IPL में 2013 तक जिस खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप जीता, वह उस सीजन ट्रॉफी से दूर रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स के रॉबिन उथप्पा ने 2014 सीजन में इस सूखे को खत्म किया। उन्होंने 2014 में 16 पारियों में 660 रन बनाए और ऑरेंज कैप के साथ IPL चैंपियन भी बने। उन्होंने उस सीजन KKR को लगातार बेहतरीन शुरुआत दिलाई और ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उथप्पा के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने 2021 सीजन में इस कारनामा को दोहराया। उन्होंने 16 पारियों में 635 रन बनाकर CSK को चैंपियन बनाया और साथ ही ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया। इसके बाद से कोई खिलाड़ी ट्रॉफी और ऑरेंज कैप साथ-साथ नहीं जीत पाया है।

ऑरेंज कैप और IPL ट्रॉफी साथ-साथ जीतने वाले खिलाड़ी

  • रॉबिन उथप्पा - 2014
  • ऋतुराज गायकवाड़ - 2021

IPL के 13 सीजन में हुआ ऐसा

पर्पल कैप विनर खिलाड़ियों ने जहां तीन बार अपनी टीमों को चैंपियन बनाया है, वहीं ऑरेंज कैप वाले खिलाड़ी दो ही बार ऐसा कर पाए हैं। IPL में 2010, 2011, 2012, 2013, 2015, 2017, 2018, 2019, 2020, 2022, 2023, 2024 और 2025 यानी 13 सीजन में वे टीमें चैंपियन बनी हैं, जिसमें न तो पर्पल कैप विनर था और न ही ऑरेंज कैप जीतने वाला खिलाड़ी।


और पढ़ें