logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: हार्दिक-रोहित-सूर्या सबकी फॉर्म गायब, कैसे जीतेगी मुंबई इंडियंस?

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2026 में अपने अभियान की शुरुआत घर से करेगी, जिसमें वह चाहेगी कि उसके बड़े बल्लेबाज फॉर्म में आ जाएं।

Mumbai Indians Squad

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड, Photo Credit: Mumbai Indians/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाना है। यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। इसके अगले दिन वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत होगी। MI ने KKR के खिलाफ 35 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 24 मैच जीते हैं। पांच बार की चैंपियन टीम अपने घरेलू मैदान पर इस रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेगी। साथ ही MI चाहेगी कि कप्तान हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज फॉर्म में आ जाएं।

बड़े बल्लेबाजों की फॉर्म गायब

भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव फिर से रन के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्या ने धमाकेदार प्रदर्शन कर फॉर्म में वापसी की थी लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में भारत के पहले मैच में नाबाद 84 रन की पारी खेलने के बाद वह कुछ खास नहीं कर पाए। सूर्या फाइनल में गोल्डन डक पर आउट हुए थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 242 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 136.72 का रहा।

 

यही हाल हार्दिक पंड्या का भी है। हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप में 9 पारियों में सिर्फ 217 रन ही बना पाए। उनका स्ट्राइक रेट 160.74 का जरूर रहा लेकिन वह आखिरी ओवरों में बड़े शॉट खेलने में नाकाम रहे। MI को उनसे मजबूत फिनिश की उम्मीदें हैं। साथ ही हार्दिक को गेंद से भी कमाल दिखाना होगा। रोहित शर्मा लंबे समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी मैच 18 जनवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाए थे। रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उस 3 मैचों की सीरीज में सिर्फ 61 रन ही बना पाए थे।

 

MI सीजन की अच्छी शुरुआत करने के लिए नहीं जानी जाती है। इससे सीजन के अंत में उसके ऊपर अतिरिक्त दबाव रहता है। टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि रोहित-सूर्या के साथ हार्दिक भी फॉर्म में लौटें, जिससे आगाज अच्छा हो। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे सीनियर तेज गेंदबाजों से मदद की जरूरत होगी। स्पिन डिपार्टमेंट में मिचेल सैंटनर और मयंक मार्कंडेय पर नजरें रहेंगी।

 

यह भी पढ़ें: रिटायर नहीं होना चाहते थे सचिन, BCCI ने मजबूर किया, Ex-सेलेक्टर का बड़ा खुलासा!

मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

  • बनाम - KKR, 29 मार्च, मुंबई (वानखेड़े)
  • बनाम - DC, 4 अप्रैल, दिल्ली
  • बनाम - RR, 7 अप्रैल, गुवाहाटी
  • बनाम - RCB, 12 अप्रैल, मुंबई (वानखेड़े)

यह भी पढ़ें: IPL के 20 मैचों का ही शेड्यूल क्यों आया? असली वजह जान लीजिए

 

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रायन रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शरफेन रदफोर्ड, मयंक मार्कंडेय, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डिकॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलकर, मयंक रावत


और पढ़ें