logo

ट्रेंडिंग:

ऑक्शन में सबसे महंगे बिके लेकिन प्रदर्शन कैसा? पिछले 5 IPL की कहानी जानिए

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 5 ऑक्शन में सबसे महंगे बिके खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा है? यहां पढ़िए।

Rishabh Pant IPL

ऋषभ पंत, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले अबू धाबी में हुए ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे रहे थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। ग्रीन इसके साथ ही IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। अब KKR को उनसे काफी उम्मीदें हैं। देखना अहम होगा कि तेज गेंदबाजों की चोट से परेशान KKR के लिए ग्रीन कैसा प्रदर्शन करते हैं। उससे पहले एक नजर उन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर डालते हैं, जो पिछले 5 ऑक्शन में सबसे महंगे रहे हैं।

ऋषभ पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऋषभ पंत के लिए IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। हालांकि उस सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वह 14 मैचों में 133 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 269 रन ही बना सके। इनमें से भी 118 रन LSG के आखिरी मैच में आए थे। पंत पर पूरे सीजन बड़ी कीमत का दबाव साफ दिखा। उन्हें एक मैच में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं भेजा गया था।

मिचेल स्टार्क

IPL 2024 से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टार्क टूर्नामेंट की शुरुआत कुछ खास फॉर्म में नहीं लगे लेकिन प्लेऑफ में उन्होंने अपना असली रंग दिखाया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्वालिफायर 1 और फाइनल में तूफानी गेंदबाजी की और KKR को चैंपियन बना दिया। स्टार्क इन दो बड़े मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने सीजन में कुल 14 मैच खेले और 17 विकेट झटके। इस दौरान उनकी इकॉनमी 10.61 की रही।

 

यह भी पढ़ें: काव्या मारन ने फ्लॉप खिलाड़ी पर खर्च किए 13 करोड़, SRH की फिर डूबेगी नैया?

सैम करन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन IPL 2023 ऑक्शन में सबसे महंगे बिके थे। उन्हें पंजाब किंग्स (PBKS) ने 18.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि करन PBKS की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। वह गेंद और बल्ले दोनों के साथ फ्लॉप रहे। उन्होंने IPL 2018 में 14 मैचों में 135.96 के स्ट्राइक रेट से महज 276 रन बनाए। वहीं 10.22 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए।

ईशान किशन

मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन के लिए IPL 2022 के ऑक्शन में 15.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे। ईशान का प्रदर्शन उस सीजन मिला-जुला रहा। उन्होंने 400 से ज्यादा रन बनाए लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 120.11 का रहा।

 

यह भी पढ़ें: दो कदम दूर.... IPL 2026 में इतिहास रचेंगे भुवनेश्वर कुमार, बनेंगे पहले ऐसे पेसर

क्रिस मॉरिस

साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के लिए भी 2021 का IPL सीजन मिला-जुला रहा। वह उस सीजन के ऑक्शन में सबसे महंगे बिके थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। मॉरिस ने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया और 11 पारियों में 15 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी (9.17) थोड़ी खराब थी। वहीं बल्ले से वह 7 पारियों में 136.73 के स्ट्राइक रेट से 67 रन ही बना पाए।

Related Topic:#IPL 2026

और पढ़ें