logo

मूड

ट्रेंडिंग:

KKR ने सुपर ओवर में LSG को दी शिकस्त, रिंकू सिंह और सुनील नारायण बने जीत के हीरो

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर तक चले IPL 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। KKR की जीत के हीरो रिंकू सिंह और सुनील नारायण रहे।

Rinku Singh LSG vs KKR IPL 2026

LSG के खिलाफ कैच लपकने के बाद रोवमन पॉवेल संग जश्न मनाते रिंकू सिंह, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया, जिसका नतीजा सुपर ओवर में निकला। KKR ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर LSG को पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर धकेल दिया है। रविवार (26 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए इस रोमांचक मुकाबले में KKR ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में LSG ने भी 8 विकेट खोकर 155 रन दिए। 

 

इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा, जिसमें पहले बैटिंग करने आई LSG की टीम 1 रन ही बना पाई। सुनील नारायण ने सुपर ओवर की पहली गेंद पर निकोलस पूरन को क्लीन बोल्ड किया और फिर तीसरी गेंद पर एडन मारक्रम को लॉन्ग ऑन पर लपकवा दिया। रोवमन पॉवेल ने बाउंड्री लाइन पर कैच लेने के बाद देखा कि उनके शरीर का संतुलन सही नहीं है तो उन्होंने गेंद को रिंकू सिंह की तरफ उछाल दी और मारक्रम की पारी खत्म की। KKR को मुकाबला जीतने के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे और रिंकू ने प्रिंस यादव की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर उसे लगातार दूसरी जीत दिला दी।

 

यह भी पढ़ें: हार रही है CSK, फिर भी क्यों नहीं खेल रहे धोनी? कोच ने बताई पूरी सच्चाई

शमी ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ टाई कराया मैच

टारगेट का पीछा करने उतरी LSG की आधी टीम 93 रन पर ही सिमट गई थी। मिचेल मार्श (2), एडन मारक्रम (31), कप्तान ऋषभ पंत (42), निकोलस पूरन (9) और मुकुल चौधरी (1) पवेलियन लौट चुके थे। यहां से आयुष बदोनी और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे हिम्मत सिंह ने मोर्चा संभाला और LSG की उम्मीदें जगाईं। हालांकि KKR ने बदोनी (24) को चलता कर मेजबान टीम को फिर से बैकफुट पर धकेल दिया।

 

LSG को आखिरी 2 ओवर में 28 रन बनाने थे। 19वां ओवर लेकर आए वैभव अरोड़ा ने सिर्फ 11 रन खर्चे और जॉर्ज लिंडे (8) का विकेट भी चटकाया। अब LSG को आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी। KKR की ओर से आखिरी ओवर लेकर आए कार्तिक त्यागी ने दो नो-बॉल डालने के बावजूद 5 गेंद में 11 रन ही दिए और साथ ही हिम्मत का विकेट भी झटक लिया। मुकाबला KKR की मुट्ठी में लग रहा था लेकिन मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ स्कोर बराबर कर दिया, जिससे LSG को वापसी का मौका मिला लेकिन उसने सुपर ओवर में हथियार डाल दिए।

 

यह भी पढ़ें: बस यह गलती करना छोड़ दें मोहसिन खान, फिर इंडिया खेलने से कोई नहीं रोक पाएगा!

रिंकू सिंह ने खेली 83 रन की धाकड़ पारी

इससे पहले KKR ने पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने पर 93 रन पर 7 विकेट खो दिए थे। KKR की पारी 120 के नीचे सिमटती दिख रही थी लेकिन रिंकू सिंह ने एक छोर पर खड़े रहकर उसे लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया। रिंकू ने 51 गेंद में 83 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 5 छक्के निकले, जिसमें 4 छक्के उन्होंने दिग्वेश राठी के खिलाफ आखिरी ओवर में जड़े। रिंकू ने धाकड़ बल्लेबाजी करने के बाद फील्ड में भी फुर्ती दिखाते हुए 4 महत्वपूर्ण कैच लपके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।


और पढ़ें