logo

ट्रेंडिंग:

काव्या मारन ने फ्लॉप खिलाड़ी पर खर्च किए 13 करोड़, SRH की फिर डूबेगी नैया?

सनराइजर्स हैदराबाद पिछले IPL सीजन 14 में से 6 ही मैच जीत पाई और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। उसे फिनिशर की कमी खली थी, जिसे दूर करने के लिए उसने 13 करोड़ रुपये फ्लॉप खिलाड़ी पर खर्च कर दिए हैं।

Liam Livingstone

लियम लिविंगस्टोन, File Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को फिर से फिनिशर की कमी खल सकती है। SRH की टीम IPL 2025 में पूरे सीजन फिनिशिंग की समस्या से जूझती रही थी। उसे न तो अच्छी शुरुआत मिल रही थी और न ही फिनिशिंग, जिसके चलते टीम 14 में से 6 ही मैच जीत पाई और प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। SRH को इस सीजन पारी की शुरुआत में उतनी चिंता नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि ईशान किशन जबरदस्त लय में हैं लेकिन अंत में उसे फिर से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

 

SRH ने फिनिशिंग के रोल के लिए लियाम लिविंगस्टोन पर दांव लगाया तो है लेकिन उनके आंकड़े उतने अच्छे नहीं हैं। IPL 2026 के लिए SRH ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में खरीदा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि लिविंगस्टोन ने पिछले 2-3 साल में ऐसा कुछ नहीं किया है कि उन्हें इतने पैसे मिलें। लिविंगस्टोन पिछले 12 महीने से इंग्लैंड की टीम से बाहर हैं।

 

यह भी पढ़ें: दो कदम दूर.... IPL 2026 में इतिहास रचेंगे भुवनेश्वर कुमार, बनेंगे पहले ऐसे पेसर

भरोसे पर खरा नहीं उतर पाए हैं लिविंगस्टोन

लिविंगस्टोन पिछले सीजन RCB की ओर से खेले थे। उन्होंने 8 पारियों में 133.33 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 112 रन बनाए थे। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 5 पारियों में 2 विकेट लिए। उन्हें सीजन के बीच में प्लेइंग-XI से ड्रॉप भी कर दिया गया था। इससे पहले लिविंगस्टोन पंजाब किंग्स की टीम में थे, जिसके लिए उन्होंने IPL 2024 में 7 पारियों में 142.30 के स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए थे। लगातार दो सीजन खराब गुजरने के बाद भी IPL 2026 के लिए हुई नीलामी में लिविंगस्टोन पर बड़ी बोली लगी।

 

आकाश चोपड़ा ने बताया कि यह सप्लाई और डिमांक की दिक्कत न होती तो उन्हें इतने पैसे नहीं मिलते। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं लियाम लिविंगस्टोन के बारे में सोच रहा हूं। वह इंग्लैंड सेटअप में कम्युनिकेशन की कमी के बारे में बात कर रहे थे और उन्हें वैसा रिस्पॉन्स और मैसेज नहीं मिले। उन्हें बहुत सारे पैसे में खरीदा गया है लेकिन सच कहूं तो आंकड़े थोड़े खराब हैं, क्योंकि उन्होंने पिछले दो या तीन सालों में ऐसा कुछ नहीं किया है कि उन्हें इतने पैसे मिलें।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'अगर सप्लाई और डिमांड की दिक्कत न होती तो उन्हें इतने पैसे नहीं मिलते लेकिन अब जब वहां हैं, तो उन्हें खेलने का मौका मिलेगा, कुछ अलग करने का मौका मिलेगा।'

 

यह भी पढ़ें: लड़के से लड़की बनने तक अनाया का सफर कैसा रहा? सर्जरी के बाद खुद बताया

SRH के पास क्या हैं विकल्फ?

IPL 2024 में फाइनल तक पहुंची SRH के लिए 2025 का सीजन भूला देने वाला रहा। अब वह नए सीजन में नया शुरुआत करने उतरेगी। उसके रेगलुर कप्तान पैट कमिंस चोट के चलते शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए। कमिंस की जगह ईशान किशन को कमान मिली है। किशन फिनिशिंग की समस्या को जल्द सुलझाना चाहेंगे। अगर लिविंगस्टोन अच्छा नहीं कर पाते हैं तो हेनरिक क्लासेन को बैटिंग ऑर्डर में नीचे किया जा सकता है। उनके साथ अनिकेत वर्मा पर भी भरोसा जताया जा सकता है।  

 

SRH का फुल स्क्वॉड: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनिरक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, सलिल अरोड़ा, ब्राइडन कार्स, हर्ष दुबे, जैक एडवर्ड्स, क्रेन्स फुलेत्रा, लियम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, जीशान अंसारी, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तारमाले


और पढ़ें