logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: तेज गेंदबाजों की खोज में जुटी KKR ने अब किसे साइन कर लिया?

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्सन तेज गेंदबाजों की खोज में जुटी हुई है। जानिए इस बार फ्रेंचाइजी ने किसे साइन किया है।

KKR IPL 2025

IPL 2025 के दौरान KKR के खिलाड़ी, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वां सीजन का आगाज 28 मार्च से होना है। सीजन शुरू होने से 3 दिन पहले तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) तेज गेंदबाजों की खोज में जुटी हुई है। मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की इजाजत नहीं मिलने के बाद KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद उसके तीन प्रमुख तेज गेंदबाज हर्षित राणा, मथीशा पथिराना और आकाश दीप  चोटिल हो गए। हर्षित और आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जबकि पथिराना शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

 

KKR ने मुस्तफिजुर के रिप्लेसमेंट के रूप में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपनी टीम में शामिल किया था। फिर आकाश दीप की जगह उसने सौरभ दुबे को साइन किया। अब KKR ने हर्षित का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। तीन बार की IPL चैंपियन KKR ने उनकी जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है। भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके नवदीप IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उन्हें KKR ने 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है।

 

यह भी पढ़ें: 'प्लेऑफ में पहुंचना काफी नहीं...' LSG के मालिक ने बढ़ाई ऋषभ पंत की टेंशन

मेहनत का मिला फल - नवदीप

KKR की टीम में एंट्री होने के बाद नवदीप ने कहा, 'मुझे कल रात ही इस बारे में पता चला और सच कहूं तो उस वक्त समझ ही नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करूं लेकिन अंदर कहीं न कहीं मुझे हमेशा लगता था कि मैं जिस तरह मेहनत कर रहा हूं, उसका फल जरूर मिलेगा। मुझे पता था कि एक दिन ऐसा जरूर होगा लेकिन सबसे जरूरी है भगवान पर भरोसा रखना। मैंने वही किया और जब ये मौका मिला तो बहुत ही शानदार एहसास हुआ। यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है क्योंकि पिछले दो-तीन सालों में मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।'

नवदीप का कैसा है IPL रिकॉर्ड?

33 साल के नवदीप सैनी ने 2019 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए अपना डेब्यू किया था और 13 मैचों में 11 विकेट चटकाए थे। 2021 तक RCB के लिए खेलने के बाद बाद वह 2022 में राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए। यहां उन्हें दो सीजन में 4 ही मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 6 विकेट झटके। नवदीप IPL में आखिरी बार 2023 में खेलते दिखे थे। उन्होंने कुल 32 IPL मैच खेले हैं, जिसमें 23 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.88 की रही है। 

 

यह भी पढ़ें: 'तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो...' आर अश्विन पर क्यों भड़के योगराज सिंह?


KKR का फुल स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, तेजस्वी दाहिया, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, सार्थक रंजन, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, आकाश दीप, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती,  ब्लेसिंग मुजारबानी, सौरभ दुबे, नवदीप सैनी


और पढ़ें