logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वानखेडे़ स्टेडियम में MI और LSG की टक्कर, जसप्रीत बुमराह पर नजरें क्यों हैं?

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है। आज वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होने वाली हैं।

Jasprit Bumrah IPL 2026

जसप्रीत बुमराह, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज (4 मई) मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने है। ये दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है। MI 9 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर है, जबकि LSG के पास 8 मैचों में इतने ही पॉइंट्स हैं लेकिन वह खराब नेट रन रेट के चलते MI से नीचे है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में अगर MI हारती है तो उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की बची-खुची उम्मीदें भी खत्म हो जाएंगी। दूसरी तरफ LSG की भी यही स्थिति है।

बुमराह दिलाएंगे MI को जीत?

LSG की टीम बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते लगातार हार रही है। उसके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन बल्लेबाजों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दी है। वानखेड़े स्टेडियम में भी LSG के बल्लेबाजों की परेशानियां कम नहीं होने वाली हैं, क्योंकि MI के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का हर किसी के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड है।

 

बुमराह ने टी20 में मिचेल मार्श को अब तक  28 गेंदें डाली हैं और सिर्फ 28 रन ही बनाने दिए हैं। साथ ही एक बार उनका विकेट झटका है। उन्होंने मारक्रम के खिलाफ 26 गेंद में 29 रन खर्चे हैं और एक बार चलता किया है। बुमराह ने LSG के कप्तान ऋषभ पंत को IPL में 7 बार पवेलियन की राह दिखाई है। पंत इस भिड़ंत दौरान उनके सामने 46 गेंद में 55 रन ही बना पाए हैं।

 

यह भी पढ़ें: 15,600 करोड़ में डील, 2 दिग्गज पार्टनर, राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक कौन हैं?

 

खराब फॉर्म से जूझ रहे निकोलस पूरन भी बुमराह के आगे बेबस नजर आते हैं। पूरन उनके खिलाफ 22 गेंद में महज 17 रन ही जोड़ पाए हैं और 2 बार आउट हुए हैं। LSG उन्हें या मारक्रम को बाहर कर जोश इंग्लिस को खिलाना चाहेगी, जो अब सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने 18 साल बाद किया यह काम, फिर भी नहीं मिली जीत, गुजरात ने चौंकाया

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:

लखनऊ सुपर जाइंट्स - मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंग्लिस/निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिगवेश राठी, मोहसिन खान

 

मुंबई इंडियंस - विल जैक्स, रायन रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा


और पढ़ें