logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले 4 मैच में 181 का स्ट्राइक रेट, अब धीमे पड़े ध्रुव जुरेल, RR की बढ़ी परेशानी

IPL 2026 के पहले 4 मैच में ध्रुव जुरेल के बल्ले से 181.44 के स्ट्राइक रेट से रन निकले थे लेकिन अब वह काफी धीमे हो गए हैं, जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स के मिडिल ऑर्डर को संघर्ष करना पड़ा रहा है।

Dhruv Jurel IPL 2026

ध्रुव जुरेल, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत में ध्रुव जुरेल ने गदर काट रखा था। उन्होंने सीजन के अपने दूसरे ही मैच में 42 गेंद में 75 रन की पारी खेली। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने जुरेल ने 43 गेंद में नाबाद 81 रन जड़ दिए। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंद में 78 रन की पारी खेल महफिल लूटी लेकिन वह जुरेल ही थे, जिन्होंने अंत तक खड़े रहकर राजस्थान रॉयल्स को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

 

जुरेल IPL 2026 के पहले 4 मैच में 181.44 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बना चुके थे और इन चारों मैचों में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली थी। लगा कि यह सीजन जुरेल के नाम रहने वाला है लेकिन इसके बाद उनकी फॉर्म में अचानक गिरावट आ गई। जुरेल अगले 5 मैचों में सिर्फ 72 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 110.77 का रहा है। जुरेल इस बीच दो बार डक पर भी आउट हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से बाहर हुए शिवम मावी, SRH में हुई इस तूफानी गेंदबाज की एंट्री

बड़े रन चेज में बनाए 20 गेंद में 16 रन

जुरेल ने 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 35 गेंद में 51 रन की पारी खेली थी। उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए लेकिन अगले ही मैच में वह एक बार फिर संघर्ष करते दिखे। पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन के चेज में वह 20 गेंद खेलकर 16 रन ही बना सके। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की लेकिन जुरेल की फॉर्म ने उसकी चिंता बढ़ा दी है।

 

कप्तान रियान पराग पहले से ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह अब तक खेले 9 मैचों में 14.62 की औसत और 124.46 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 117 रन बना पाए हैं। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के साथ जुरेल का बल्ला जब तक चल रहा था, तब तक पराग की कमी महसूस नहीं हो रही थी लेकिन अब जुरेल से रन नहीं आने के बाद पराग पर भी दबाव बढ़ गया है। राजस्थान रॉयल्स को सीजन के आखिरी पड़ाव में अपने नंबर-3 और नंबर-4 से अच्छे प्रदर्शन की आस होगी, नहीं तो उसकी नैया डगमगा सकती है।

 

यह भी पढ़ें: बल्लेबाज या गेंदबाज, जयपुर में कौन जमाएगा रंग? जानें पिच नंबर 4 का हाल

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

 

दिल्ली कैपिटल्स - केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, टी नटराजन


और पढ़ें