logo

ट्रेंडिंग:

दो कदम दूर.... IPL 2026 में इतिहास रचेंगे भुवनेश्वर कुमार, बनेंगे पहले ऐसे पेसर

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। आगामी सीजन में वह RCB के लिए खेलते दिखेंगे।

Bhuvneshwar Kumar RCB

भुवनेश्वर कुमार, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन शनिवार (28 मार्च) से शुरू हो रहा है। सीजन का उद्घाटन मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए भी खास होगा, जो RCB की जर्सी में उतरेंगे। 36 साल के भुवनेश्वर IPL में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने की दहलीज पर खड़े हैं। वह इस उपलब्धि को सीजन के पहले ही मैच में हासिल करना चाहेंगे।

कौन सा रिकॉर्ड बनाएंगे भुवनेश्वर?

भुवनेश्वर के नाम IPL में अब तक 198 विकेट दर्ज हैं। वह 200 विकेट के जादुई आंकड़े से महज दो कदम दूर हैं। भुवनेश्वर दो विकेट चटकाते ही IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल युजवेंद्र चहल इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने दुनिया की इस सबसे बड़ी लीग में 200 विकेट का आंकड़ा पार किया है। लेग स्पिन ग्रैंडमास्टर चहल ने 174 IPL मैचों में 221 विकेट चटकाए हैं।

 

यह भी पढ़ें: SRH के प्रैक्टिस मैच में बवाल, ईशान किशन से भिड़ा यह स्पिनर, VIDEO

IPL में सबसे ज्यादा विकेट विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • युजवेंद्र चहल - 221 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार - 198 विकेट
  • सुनील नारायाण - 192 विकेट
  • पीयूष चावला - 192 विकेट
  • आर अश्विन - 187 विकेट

IPL के दिग्गजों में शुमार होते हैं भुवनेश्वर

पुणे वॉरियर्स के साथ 2013 में अपने IPL करियर की शुरुआत करने वाले भुवनेश्वर SRH (2016) और RCB (2025) के संग ट्रॉफी जीत चुके हैं। वह 2014 से 2024 तक SRH में रहे। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 145 मैचों में 157 विकेट झटके। इस दौरान वह लगातार दो बार (2016 और 2017) पर्पल विनर भी बने। पिछले सीजन से पहले RCB ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

 

भुवनेश्वर ने RCB के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया और 14 मैचों में 17  विकेट झटक इस टीम का खिताबी सपना पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। भुवनेश्वर IPL में अब तक दो बार 2 विकेट हॉल और दो बार पंजा खोल चुके हैं। इस लीग में एक से ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले चार गेंदबाजों में से वह एक हैं। वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। इस मामले में उनके बाद जसप्रीत बुमराह हैं।

 

यह भी पढ़ें: '2 करोड़ काटो...' अश्विन ने कैमरन ग्रीन की जेब पर कैंची चलाने के लिए क्यों कहा?

IPL में सबसे ज्यादा विकेट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

  • भुवनेश्वर कुमार 198 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह 183 विकेट
  • ड्वेन ब्रावो 183 विकेट
  • लसिथ मलिंगा 170 विकेट
  • हर्षल पटेल 151 विकेट

और पढ़ें