logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MI ने RR को दिया 218 रन का टारगेट, रोहित-रिकलटन की फिफ्टी

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 217 रन का स्कोर खड़ा किया। रोहित शर्मा और रायन रिकलटन ने अर्धशतक जड़ा। सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या 48-48 रन बनाकर नाबाद रहे।

Rohit Sharma IPL 2025

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शॉट खेलते रोहित शर्मा। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

जयपुर में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 218 रन का लक्ष्य रखा है। रोहित शर्मा और रायन रिकलटन की ओपनिंग जोड़ी ने 11.5 ओवर में 116 रन की साझेदारी की। रिकलटन ने 38 गेंद में 61 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं रोहित शर्मा ने 36 गेंद में 9 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। पिछली 4 पारियों में उनकी यह तीसरी फिफ्टी रही। लगातार ओवरों में रोहित और रिकलटन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभाला। 

 

सूर्या-हार्दिक ने तीसरे विकेट के लिए 44 गेंद में ताबड़तोड़ 94 रन जोड़े, जिससे मुंबई ने बड़ा टोटल खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव 23 गेंद में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ वह पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। हार्दिक ने भी 23 गेंद में नाबाद 48 रन ठोके। मुंबई इंडियंस के इतिहास में पहली बार टॉप-4 बल्लेबाजों ने 40 प्लस रन बनाए।

 

यह भी पढ़ें: विग्नेश पुथुर IPL 2025 से बाहर, रघु शर्मा की मुंबई इंडियंस में एंट्री

 

RR के गेंदबाजों का हुआ बुरा हाल

 

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की थी। उन्होंने पहले 3 ओवर में सिर्फ 16 रन दिए थे। हालांकि इसके बाद उनकी जमकर धुनाई हुई। फजलहक फारूकी सबसे महंगे रहे। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन लुटाए। जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 42 रन खर्चे। महीश थीक्षना को एक सफलता जरूर मिली लेकिन उन्होंने कोटे के 4 ओवर में 47 रन दिए। कप्तान रियान पराग ने 2 ओवर बॉलिंग की, जिसमें उन्होंने 12 रन देकर रोहित शर्मा का बड़ा विकेट झटका। इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे आकाश मधवाल ने 4 ओवर में 39 रन खाए।  

 

जयपुर में आज बदलेगा इतिहास?

 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोई भी टीम 200 प्लस रन को चेज नहीं कर पाई है। अगर आज (1 मई) जयपुर में राजस्थान रॉयल्स की टीम 218 रन बना लेती है तो इतिहास रच देगी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैदान पर उनका रिकॉर्ड भी शानदार है। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में RR 2012 के बाद मुंबई इंडियंस से एक भी मैच नहीं हारी है।

 

यह भी पढ़ें: प्लेऑफ में पहुंचना काफी नहीं, टॉप-2 है ट्रॉफी की गारंटी!


दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

 

मुंबई इंडियंस - रियान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत

बुमराह

 

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट - रॉबिन मिंज, राज बावा, कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, सत्यनारायण राजू

 

राजस्थान रॉयल्स - वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षना, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी

 

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट - शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, कुणाल राठौड़, युद्धवीर सिंह, क्वेना मफाका


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap