logo

ट्रेंडिंग:

MI और PBKS का मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री?

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर 2 मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। बारिश के चलते फिलहाल मैच शुरू नहीं हो पाया है।

Shreyas Iyer Hardik Pandya

अहमदाबाद में टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के क्वालिफायर 2 मैच में आज (1 जून) मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि मुंबई इंडियंस की बैटिंग शुरू होने से पहले ही बूंदा-बांदी होने लगी, जिसके चलते मुकाबला शुरू नहीं हो पाया है। 

 

अहमदाबाद शहर के रूप बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश के कारण मैच धुलने की संभावना कम है। अगर यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ता है तो पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंच जाएगी। PBKS को खिताबी मुकाबले में एंट्री इसलिए मिलेगी क्योंकि उसने लीग स्टेज में टॉप पर फिनिश किया था। वहीं मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर रही थी। क्वालिफायर 2 मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। 

 

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय, प्रिया सरोज के साथ इस दिन लेंगे 7 फेरे

 

तेज हुई बारिश

 

बारिश कुछ देर के लिए रुक गई थी और IPL के ऑफिशयल 'X' हैंडल से जानकारी दी गई थी कि मैच 8 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा। हालांकि फिर से बारिश आ गई और कवर्स मंगवा लिए गए। फिलहाल तेज बारिश हो रही है। 9 बजकर 30 मिनट तक खेल शुरू हो जाता है तो कोई ओवर नहीं कटेंगे। 5-5 ओवर के मैच के लिए 11 बजकर 56 मिनट कटऑफ टाइम है।

 

यह भी पढ़ें: फाइनल की जंग में पंजाब किंग्स के लिए ट्रंप कार्ड साबित होंगे अर्शदीप?

 

 

3 जून को यही होना है फाइनल

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फाइनल में पहुंच चुकी है। उसने क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद में ही होना है। बारिश की स्थिति में फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में दो दिन तक चला था।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

 

पंजाब किंग्स - प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार वैशाख, काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

 

इम्पैक्ट प्लेयर - प्रभसिमरन सिंह, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे

 

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज अंगद बावा, रीस टॉप्ली, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

 

इम्पैक्ट प्लेयर - अश्विनी कुमार, केएल श्रीजीत, रघू शर्मा, रॉबिन मिंज, बेवोन जैकब्स


और पढ़ें