logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कप घर ही लाना है' महिला टीम ने बढ़ाया सूर्या एंड कंपनी का हौसला, वीडियो वायरल

IND vs NZ टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाना है। जिसके लिए भारतीय महिला टीम ने सूर्या और कंपनी को शुभकामनाएं दी हैं।

Indian Women team boosts Suryakumar Yadav and company morale

भारतीय महिला टीम, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पुरुष टीम को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया रविवार, 8 मार्च शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी। इस बड़े मैच से पहले महिला टीम के खिलाड़ियों और कोच अमोल मजूमदार ने 'मेन इन ब्लू' को जीत की शुभकामनाएं दी हैं।

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार, खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा के साथ टीम इंडिया को चीयर करते दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'एक टीम ने अपने घर में वर्ल्ड कप जीता, अब दूसरी टीम भी आज अपने घर में इतिहास रचने के करीब है।'

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन के कान में क्या बोले थे रोहित शर्मा? हिटमैन ने खोला राज

 

खिलाड़ियों ने दी खास शुभकामनाएं

भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी टीम इंडिया को फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'मेन इन ब्लू को फाइनल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। हम सभी आपके साथ हैं, जाइए और ट्रॉफी जीतकर लाइए।' वहीं बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने भी अपने संदेश में कहा, 'कप घर लेकर आइए, हम सभी आपके लिए चीयर कर रहे हैं।' महिला खिलाड़ियों का यह संदेश अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर क्यों नहीं चाहते अभिषेक शर्मा खेलें वर्ल्ड कप मैच?

महिला टीम भी कर चुकी है इतिहास

गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय महिला टीम ने खुद इतिहास रचा है। पिछले साल भारत ने ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला ICC टाइटल जीता था। यह मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था।

 

अब, भारतीय पुरुष टीम के पास भी इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। भारत इस ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कई रिकॉर्ड बना सकता है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है तो वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली होस्ट टीम बन जाएगी। इसके अलावा भारत लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन सकती है। इसलिए अहमदाबाद में होने वाला यह मैच भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत खास माना जा रहा है।


और पढ़ें